Anushka Sharma का वीडियो वायरल, कंफर्म हुई प्रेग्नेंसी, लोग बोले- आप दोबारा से प्रेग्नेंट हो....

Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाले हैं। हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बात नहीं कही है। वहीं इन सबके बीच अनुष्का शर्मा के एक लेटेस्ट वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है।

प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का विज्ञापन
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का एक विज्ञापन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग अनुष्का को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है।

Anushka Sharma

लोगों ने कहा- कंफर्म हो गया कि आप प्रेग्नेंट हो
लोगों की मानें तो अनुष्का शर्मा ने इस विज्ञापन की मदद से इशारों-इशारों में ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का हिंट दे दिया है। इस विज्ञापन को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हम समझ गए कि आप दोबारा से प्रेग्नेंट हो। फिलहाल अनुष्का शर्मा कई जगहों पर अपने बेबी बंप को छिपाते हुए नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साल 2024 में रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+