शाहरुख खान की 'पठान' देखने थिएटर पहुंचे अनुराग कश्यप, बोले- 'इतना हसीन कभी नहीं लगा'

शाहरुख खान की फिल्म पठान अनुराग कश्यप ने देख ली है। उन्होंने बताया कि किंग खान की एक्टिंग उन्हें कैसे लगे।

Anurag Kashyap Pathaan Review: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज बना हुआ है। लेकिन फैंस ही बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पा रहे हैं। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी फिल्म पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है।

शाहरुख की पठान देखने थिएटर पहुंचे अनुराग

शाहरुख की पठान देखने थिएटर पहुंचे अनुराग

शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के बाद अनुराग कश्यप जब सिनेमाघर से बाहर निकले तो उनकी स्माइल ही बता रही थी कि, उनको ये फिल्म कैसी लगी। उन्होंने फिल्म देखने के बाद बताया कि रोमांस के बादशाह शाहरुख खान का ये अंदाज उन्हें कैसा लगा।

'शाहरुख का एक्शन बहुत खतरनाक है'

'शाहरुख का एक्शन बहुत खतरनाक है'

सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर कभी पहले लगा नहीं, हम तो उसको देखने आए थे, दिल खुश हो गया। खतरनाक एक्शन है। मुझे नहीं लगता शाहरुख ने कभी इस तरह का एक्शन किया है...फिल्म में एक गाना है बस, एक बाद में आता है। खतरनाक एक्शन है, एकदम खतरनाक। जॉन और शाहरुख का एक्शन बहुत खतरनाक है।"

 'ये उस तरह की नहीं है'

'ये उस तरह की नहीं है'

शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। ऐसे में जब अनुराग कश्यप से पूछा गया कि क्या इस फिल्म में वह रोमांस करते नजर आए? तो अनुराग ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'ये उस तरह की नहीं है ये फिल्म बिल्कुल हट के है। जैसी वॉर था, जैसी टाइगर थी, ये उस ज़ोन की फिल्म है'।

'शाहरुख खान को इस तरह की फिल्म करते हुए..'

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि, 'शाहरुख खान को इस तरह की फिल्म करते हुए पहली बार देखा है। फिल्म देखने से पहले मैं सोच रहा था कि इस किरदार में कैसे लगेंगे वो? पर क्या बॉडी बनाई है उन्होंने, खतरनाक बनाई है'। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रिलीज होने के बाद थिएटर के बाहर फैंस की लंबी भीड़ देखने को मिली। कमाई के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान देश में ही विदेश में भी धमाल मचा रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बाहुबली 2 और केजीएफ 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म दूसरे नंबर पर आ गई है। यही नहीं 100 से ज्यादा देशों में रिलीज़ होने वाली ये पहली भारतीय फिल्म भी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में शाहरुख खान की पठान कितने और नए रिकॉर्ड दर्द करती है।

Recommended Video

    Pathaan Movie Review: Shahrukh Khan की Film First Show देखकर क्या बोली पब्लिक? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+