'गलत आदमी को जड़ दिया थप्पड़', मशहूर फिल्ममेकर का बड़ा खुलासा, जेल में बितानी पड़ी थी पूरी रात, जानें क्यों?
Anurag Kashyap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी सीरीज बैड कॉप को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने जेल में रहने की एक दास्तां शेयर की, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।
अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्होंने एक गलत आदमी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। एक यूट्यूब चैनल को अनुराग कश्यप ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक गलत आदमी को थप्पड़ मारने की वजह से उनकी जिंदगी खराब हो गई।

डायरेक्टर बताते हैं कि मैं जेल भी जा चुका हूं क्योंकि मैंने गलत आदमी को थप्पड़ मारा। ऐसे कोई आदमी, जिसे मुझे नहीं मारना चाहिए था। मैं एक रात के लिए जेल में भी था। जिस आदमी ने मउझे हवालात में डाला, वो वही आदमी है, जिसने मेरी जिंदगी को भी पूरी तरह से बदलकर रख दिया।
अनुराग बताते हैं कि शराब पीने के चलते उन्हें सऊदी अरब में गिरफ्तार कर लिया गया था। डायरेक्टर बोले- ज्वालामुखी की राख के चलते डेनमार्क के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं थी। ऐसे में वे बहुत थक गए थे और उनके पास शराब रखी थी। वे बोले कि मैंने टिकट लिया और मुझे पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
अनुराग कश्यप बोले, मैं लाउंच में गया और शराब पीनी शुरू कर दी। मैं बेहोश होना चाहता था। मैं फ्लाइट में बैठते ही बेहोश भी हो गया। मैं सऊदी में उतरा और मुझे उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। मैं पूरी सऊदी की जमीन में नशे की हालत में चल रहा था। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछताछ शुरू कर दी।
अनुराग ने एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जिसे मैंने थप्पड़ मारा, उसी ने मुझे हवालात भी पहुंचाया। मगर बाद में उसी शख्स ने मुझे बाहर भी निकलवाया।












Click it and Unblock the Notifications