न्यूकमर्स को काम नहीं देंगे अनुराग कश्यप? अब मिलने के लिए रखी ऐसी शर्त, लिखा- 'देने होंगे 1 लाख'
Anurag Kashyap Fees: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर आउटसाइडर्स को काम मिलना इतना आसान नहीं होता जिसका कई एक्टर्स ने खुलासा किया है। हालांकि कुछ ऐसे डायरेक्टर्स भी हैं जिन्होंने हमेशा नए सितारों को उनकी एक्टिंग के बल पर अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया है। इसी में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी शामिल हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी ज्यादातर फिल्मों में न्यूकमर्स को एंट्री दी है। लेकिन अब उन्होंने साफतौर पर कह दिया है कि अब किसी की मदद नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वह मीटिंग करने के लिए अब फीस चार्ज करेंगे।

अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा, मेरा मतलब है कि फोन या डीएम मुझे बिल्कुल ना करें. पैसा दें और आपको समय मिलेगा. मैं चैरिटी नहीं चलाता हूं और मैं शॉर्टकट ढूंढने वालों से थक गया हूं। मैं अब न्यूकमर्स की मदद कर करके थक चुका हूं।
अनुराग ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जो लोग फालतू की बकवास कर जाते हैं अब मैं उनसे मिलकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं। जो सोचते हैं वो जीनियस हैं तो अब मैं रेट लगाऊंगा। अगर कोई मुझसे 10 से 15 मिनट मिलना चाहता है तो मैं 1 लाख रुपये चार्ज करूंगा। अगर कोई 1 घंटे के लिए मिलना चाहता है तो 5 लाख चार्ज करूंगा।'
अनुराग ने इसके बाद पोस्ट के अंत में बड़ी बात लिखी और कहा, 'मुझे मैसेज, कॉल या डीएम न करें। पैसा दो और समय लो. मैं कोई चैरिटी नहीं चलाता हूं। मैं लोगों के शॉर्टकट ढूंढने से थक गया हूं।' डायरेक्टर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ फैंस ने उनके इस पोस्ट का मजाक भी उड़ाया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो डायरेक्टर जल्द ही फिल्म 'चोक्ड' में एक्ट्रेस सैयामी खेर के साथ काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications