टॉक्सिक रिलेशनशिप से कैसे निकलीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया? बोलीं- 'आसान नहीं था लेकिन..'

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने एक नए यूट्यूब वीडियो में अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया है और उस बताया है कि वह उनके लिए कितना टॉक्सिक था।

मुंबई, 2 सितंबर: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है और जो लोग अपने रिश्ते से परेशान हैं उन्हें सलाह दी है कि कैसे टॉक्सिक रिलेशनशिप से दूर रहें।

आलिया कश्यप ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा

आलिया कश्यप ने किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा

यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर आलिया कश्यप ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनके लिए ये रिश्ता टॉक्सिक रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने इससे खुद को बाहर निकाला। बता दें कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'गर्ल टॉक पीटी 5' टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया, और कुछ फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं।

अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर बोलीं आलिया

वीडियो के उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मजेदार और रसीली लड़की की बात वापस आ गई है!" वीडियो में, आलिया ने एक सवाल का जवाब दिया। सवाल था कि "क्या आप कभी जहरीले रिश्ते में रहे हैं? और आप इससे कैसे निकले?"

'आसान नहीं था लेकिन...'

आलिया ने अपने पिछले रिश्ते को याद करते हुए कहा, "मैं एक जहरीले रिश्ते में रही हूं और मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोलने जा रही हूं, इससे बाहर निकलना सबसे आसान काम नहीं है, खासकर अगर आप कुछ समय के लिए साथ रहे हैं क्योंकि यह सब कुछ है। आपको पता है। इसलिए, जब आप उस व्यक्ति के साथ न होने की कल्पना करते हैं, तो यह थोड़ा कठिन हो जाता है।"

लोगों को दी रिलेशनशिप को लेकर ये सलाह

आलिया ने उस चीज के बार में भी बताया जिसकी मदद से उन्हें इससे बाहर आने में मदद मिली। आलिया ने कहा कि, "जिस चीज ने मेरी मदद की वो थी कि, मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद को प्राथमिकता देने की जरूरत है। और यही आपको भी करना चाहिए। आपको हमेशा खुद को सबसे पहले रखना चाहिए, और अगर आप ऐसे रिश्ते में हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, तो यह जरूरी है कि आप अपने आप को और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और इससे बाहर निकलें"।

 शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रहीं आलिया

शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रहीं आलिया

आलिया कश्यप फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज की इकलौती बेटी हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने गणेश चतुर्थी समारोह से अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके अलावा वह विदेशी यात्राओं की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+