Anupamaa Show: 'एक मिनट में Bad Boy ...', नए तोशू ने अनुपमा में आने का खोला राज, जानिए क्या कहा?

Gaurav Sharma on Anupamaa Show: टीवी के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' की बादशाहत TRP रेस में लगातार बरकरार है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के इस हिट शो में हाल ही में रातों-रात तोशू का किरदार प्ले करने वाला कलाकार बदल गया है।

लेकिन जनता ने इस बदलाव को भी बड़ी ही सरलता से स्वीकार कर लिया, वैसे जनता के रिएक्शन से यही लग रहा है कि वो पूराने तोशू को मिस जरूर कर रहे हैं लेकिन नए तोशू से भी उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

Anupamaa Show

फिलहाल रातों रात गौरव शर्मा इस लोकप्रिय शो से जुड़ चुके हैं लेकिन ऐसा क्या उन्हें इस शो में नजर आया , जिसके लिए वो तुरंत नाराज हो गए, इस बारे में अब गौरव शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

'मेरे पास अचानक से राजन शाही जी का फोन आया'

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में गौरव ने कहा कि 'मेरे पास अचानक से राजन शाही जी का फोन आया और उन्होंने कहा कि मैं तुरंत उनसे मिलने आऊं। मुझे लगा कि वो रिश्ता क्या... शो के बारे में मुझसे कुछ बात करना चाहते हैं।'

एक घर से निकलकर दूसरे घर में आया हूं: गौरव शर्मा

'मुझे कतई अंदाजा नहीं था कि वो लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के लिए मुझसे बात करेंगे, उन्होंन जब मुझसे सीधे ही तोशू के रोल के लिए पूछा तो मैं एकदम से हैरान रह गया, मैं इस शो की लोकप्रियता से वाकिफ हूं, मेरे पास 'ना' करने का कोई कारण ही नहीं था, मैंने तुंरत उन्हें एक मिनट में 'हां' कर दी। मेरे लिए ये बिल्कुल वैसा ही था जैसे किसी का एक घर से निकलकर दूसरे घर में जाना होता है।'

'मुझे पता था कि मुझे लोग पुराने तोशू से कंपेयर करेंगे'

हालांकि जब आप कोई ऐसा किरदार प्ले करते हैं, जो पहले से बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो और उसे बहुत अच्छे से निभाया गया हो तो आपके सामने चुनौतियां बढ़ जाती हैं, मेरे सामने भी ऐसा ही है, मुझे पता था कि मुझे लोग पुराने तोशू से कंपेयर करेंगे, हालांकि मैं फैंस के रिएक्शन से भी वाकिफ हूं और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे सकारात्मक लिया है।

आपके ऊपर बैड ब्वॉय वाला स्टिकर लग रहा है?

गौरव से जब पूछा गया कि आपका किरदार निगेटिव है और इससे पहले भी आप निगेटिव किरदार निभा चुके हैं, आपको नहीं लगता कि आपके ऊपर बैड ब्वॉय वाला स्टिकर लग रहा है?

'दर्शक गौरव शर्मा से नफरत कर ही नहीं सकते हैं'

इस पर गौरव ने कहा कि ' मैं सिर्फ अपना रोल प्ले करता हूं, मैं किरदार को अपने ऊपर हॉवी ही नहीं होने देता, मैं बस पर्दे पर रोल जीता हूं और 'कट' के बाद वापस गौरव शर्मा की दुनिया में आ जाता हूं इसलिए इस तरह की बातों से असर नहीं पड़ता है, मुझे पता है कि दर्शक किरदार से नफरत और प्रेम करते हैं और अगर मैंने पर्दे पर निगेटिव रोल निभाया है तो निश्चित तौर पर उसे नफरत मिलनी चाहिए तभी तो मैं सफल हो पाऊंगा, दर्शक गौरव शर्मा से नफरत कर ही नहीं सकते हैं।'

'खतरों के खिलाड़ी' की वजह से आशीष ने छोड़ा शो

आपको बता दें कि हाल ही में आशीष मेहरोत्रा, जो कि तोशू का रोल प्ले कर रहे थे, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' शो के लिए अनुपमा छोड़ दिया इसलिए उनकी जगह गौरव शर्मा शो का हिस्सा बने।

स्टार प्लस पर देखते रहिए अनुपमा शो

मालूम हो कि गौरव शर्मा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'दीया और बाती' जैसे कई शो कर चुके हैं। फिलहाल लोगों ने उन्हें सकारात्मक फीड बैक दिया है, देखते हैं कि आगे भी उन्हें दर्शकों का प्रेम मिलता है नहीं? फिलहाल गौरव की एक्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए स्टार प्लस पर देखते रहिए 'अनुपमा' शो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+