Anupamaa: वनराज-काव्या के बाद अब शो से ये किरदार होगा बाहर, कहानी में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Upcoming Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है और यही कारण है कि ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 बना हुआ है।
अनुपमा शो के लेकर आया बड़ा अपडेट
फिलहाल शो को लेकर खबर है कि इसमें फिर से लीप आने वाला है। अगर ऐसा होता है कि तो कुछ किरदार इस शो से बाहर हो जाएंगे। इस बीच शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक निशि सक्सेना का शो से पत्ता कटने वाला है।

शो से बाहर हो सकती है डिंपी
आपको बता दें कि राजन शाही के इस शो में निशि को डिंपी के किरदार में देखा जा रहा है। हालांकि डिंपी का नेगेटिव किरदार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कहानी में लीप आने के बाद वह शो से बाहर हो सकती हैं।
शो के इन किरदारों की होगी छुट्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में एक बार फिर से लीप आने की संभावना है। इसी के साथ नई कहानी के शुरू होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मेकर्स इस शो में 15 साल का लीप लाएंगे। ऐसे में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना तो शो में बने रहेंगे लेकिन डिंपी (निशि सक्सेना), तोषू (गौरव शर्मा), किंजल (निधि शाह), टीटू (कुंवर अमर) और आध्या (औरा भटनागर) शो से बार हो जाएंगे।
वनराज और काव्या छोड़ चुके हैं शो
कहा जा रहा है कि मेकर्स पुराने कलाकारों की जगह कुछ नए चेहरों को लाने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में अनुपमा से वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। उनके अलावा काव्या का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा भी इस शो को अलविदा कह चुकी हैं।
डिंपल के किरदार की हो सकती है मौत
वहीं अब खबर है कि शो में डिंपल के किरदार की मौत हो सकती है, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा। वहीं जल्द ही इस शो में अनुपमा को विश्वासघात करते हुए दिखाया जाएगा।
शो में होगा 15 साल का लीप
आपको बता दें कि बीते एपिसोड में डिंपी ने अपनी सास अनुपमा को श्राप दिया था कि अनुपमा उन लोगों को धोखा देगी जिनकी रक्षा करने का उसने वादा किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही लीप देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications