Anupamaa: अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगी आध्या, श्रुति से नहीं मिल पाएगी उसकी मां, क्या बदलेगा वनराज का फैसला?
Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा ने इस समय धूम मचा रखी है। इस सीरियल ने न सिर्फ टीआरपी की दौड़ में अपनी एक मजबूत जगह बना रखी है बल्कि लोग भी इसे देखना खूब पसंद करते हैं। अनुपमा सीरियल में इस वक्त काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ श्रुति को गोली लग गई है तो वहीं आध्या भी उसे खूब खरी खोटी सुना रही है।
श्रुति को अस्पताल में आ जाएगा होश
वहीं अनुपमा भी हर चीज के लिए खुद को ही दोषी ठहरा रही है। अब शो के आने वाले एपिसोड में भी काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देख सकेंगे कि श्रुति को होश आ जाएगा। ये खबर सुनकर अनुपमा भी काफी खुश हो जाएगी।

आध्या अपनी मां को कमरे से बाहर कर देगी
अनुपमा बिना देर किए श्रुति से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगी। लेकिन जैसे ही अनुपमा अस्पताल पहुंचेगी वहां उसे श्रुति के पास आध्या और अनुज बैठे मिलेंगे। ऐसे में वो अपने कदम पीछे कर लेगी, लेकिन थोड़ी हिम्मत जुटा कर वह कमरे के अंदर जाने ही वाली होगी कि आध्या अपनी मां को हाथ पकड़कर उन्हें रूम से बाहर कर देगी।
अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगी आध्या
रूम से बाहर करने के बाद आध्या अनुपमा को खरी खोटी सुनाएगी। वो अपनी मां से कहेगी कि आप गलत रूम में आ गई हैं। प्लीज मुझे और मेरे परिवार को डिस्टर्ब न करें। आपने एक बार फिर दिखा दिया कि खून के रिश्ते खून के ही होते हैं। आपने फिर से मुझे और परी में से परी को चुना और मुझे मरने के लिए छोड़ दिया। अब आप यहां से चली जाइए। इतना सब कहते हुए आध्या अनु के मुंह पर दरवाजा बंद कर देगी।
सुपरस्टार शेफ के सेमी फाइनल के लिए तैयार होगी अनुपमा
वहीं अपनी बेटी की कड़वी बातें सुन अनुपमा को काफी तकलीफ होगी लेकिन इस बीच उसे पता चलेगा कि कल सुपरस्टार शेफ का सेमी फाइनल राउंड होने वाला है जहां सुबह 9 बजे पहुंचना है। इसके बाद अनुपमा को खुद को संभालेगी और शो में जाने के लिए खुद को स्ट्रॉन्ग बनाएगी।
बापूजी की वजह से वनराज बदलेगा अपना फैसला
दूसरी तरफ अहमदाबाद में बापूजी वनराज के खिलाफ हो जाएंगे। वह बा से कहेंगे कि जो भी वनराज डिंपी के साथ कर रहा है वो बहुत ही गलत है। लेकिन वनराज से भी ज्यादा वो गलत कर रही हैं जो अपने बेटे का इस हरकत में साथ दे रही हैं। लेकिन इस पर लीला अपने बेटे वनराज का ही साथ देगी और उसे सही बताएगी।
डिंपी के लिए ऐसा कहेंगे बापूजी
जब लीला नहीं मानेगी तो बापूजी सीधा वनराज से बात करेंगे। वो अपने बेटे से कहेंगे कि डिंपी कोई जानवर नहीं है वो इस घर की बेटी है इसलिए उसके साथ ऐसा सलूक नहीं किया जा सकता है। उसे किसी के साथ भी नहीं बांध सकते। बापूजी वनराज को उसका वक्त याद दिलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications