Anupamaa: सुपरस्टार मास्टरशेफ जीतने के बाद अनुपमा लेगी ये बड़ा फैसला, आध्या की चालाकी का होगा पर्दाफाश
Anupamaa Serial Spoiler Alert 7th May: टीवी शो 'अनुपमा' में हर दिन नया ड्रामा और नए ट्विस्ट देने को मिल रहे हैं। ये शो नए ट्विस्ट के साथ हर दिन मजेदार होता जा रहा है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि लाख मुश्किलों के बावजूद अनुपमा ने खुद को साबित कर दिखाया है और मास्टर शेफ का खिताब जीत गई हैं।
अनुपमा ने जीती सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी
अपकमिंग एपिसोड में आप देख सकते हैं कि अनुपमा ने नई कामयाबी हासिल कर ली है। सभी को शॉक्ड करते हुए अनुपमा सुपरस्टार मास्टरशेफ बन गई है। 'अनुपमा' का आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। अनुपमा के जीतने पर अनुज बेहद खुश होता है और कहता है कि अनु ने साबित कर दिया है कि वो ही बेस्ट है।

अनु की जीत से खुश होगा अनुज
अनुपमा के शो जीतने पर अनुज अनु के लिए जोर से तालियां बजाता है जबकि आध्या और श्रुति अनु की जीत देखकर दुखी हो जाती हैं। जीत के बाद अनुपमा खुशी से रोने लगती है और उसे शुरू से ही अपने सफर का फ्लैशबैक देखने को मिलता है।
आध्या की चालाकी का होगा पर्दाफाश
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु अनुज के घर पहुंचती है और उसे खुशी से गले लगाती है जबकि श्रुति उसे बधाई देती है। वहीं आध्या अपनी मां से दूरी बनाए रखती है। वहीं अनुज को पता चलता है कि आध्या ने ही अनु की डेयरी फाड़ दी थी।
मास्टरशेफ जीतने के बाद अनु लेगी ये फैसला
इसके बाद अनुज आध्या से अनु से माफी मांगने के लिए कहता है, जिस पर अनुज उसे बताता है कि वह जानती है कि वह उससे माफी मांगने के लिए क्यों कह रहा है और वह नहीं चाहता कि उसने जो किया है उसे दोहराकर वह उसे शर्मिंदा करे। वहीं अनुपमा मास्टरशेफ जीतने के बाद फैसला करेगी कि अब वह बिजनेसवुमन बनेगी। आने वाले एपिसोड में यशदीप अनु की मदद करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications