Anupamaa: सीढ़ियों से गिर जाएगी अनुपमा, अनुज को लगेगा इलैक्ट्रिक शॉक, शो में आएगा महाट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 7th August 2024: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना का पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो के आने वाले एपिसोड्स में खूब चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

आशा भवन से भाग जाता है अनुज
बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुज आशा भवन से भाग जाता है और अनुपमा उसके लिए परेशान हो जाती है। वहीं किंजल और मीनू को अनुज मिलता है जो सड़कों पर अपनी बेटी आध्या को ढूंढता नजर आता है। वहीं अनुज के सही सलामत आशा भवन में वापस आने पर अनुपमा खुश होती है।

anupamaa

अनुपमा पर गुस्सा होगा अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अनुज को बताएगी कि आध्या जिंदा है, लेकिन अनुज उस पर विश्वास करने से इनकार कर देगा। वह आध्या के मरने के आरोप अनुपमा पर ही लगा देगा। इसके बाद अनु अनुज से कहती है कि वह उस पर भरोसा करे क्योंकि वह आध्या को वापस ले आएगी।

वनराज करेगा अनुज का सपोर्ट
हालांकि अनुज अनुपमा पर विश्वास करने से इनकार कर देता है और उसे बेइज्जत करेगा। अनुज के शब्दों से अनुपमा का दिल टूट जाएगा। अनुज अनुपमा को बताएगा कि वह उसकी जिंदगी में हुई सभी गड़बड़ियों का बड़ा कारण है। वहीं वनराज अनुज का सपोर्ट करते हुए दिखाई देगा।

अनुपमा का मजाक उड़ाएगा वनराज
वहीं तोषू और पाखी भी अनुपमा पर आरोप लगाएंगे और कहेंगे कि वह कभी उनकी मां नहीं रही। वह अनुपमा से ये भी कहते हैं कि वह किसी की नहीं बनेगी। वनराज अनुपमा का मजाक उड़ाता है और अनुज को उससे दूर ले जाता है।

बिजली के नंगे तारों पर चलेगा अनुज
अनुपमा अनुज के लिए शाह परिवार के खिलाफ स्टैंड लेती नजर आएंगी और वनराज पर जमकर बरसेगी। वहीं अनु सीढ़ियों से गिर जाएगी जिसके बाद उसके पैर में चोट लग जाएगी। वहीं अनु को परेशान देख अनुज उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाएगा और उसे कमरे तक लेकर जाएगा। दूसरी तरफ अनुज को बाहर सड़क पर आध्या नजर आएगी, जिसकी वजह से वह बिजली के नंगे तारों पर चलना शुरू कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+