Anupamaa Spoiler: नशे में धुत होकर घर लौटेंगे बच्चे, अनुपमा का हिल जाएगा दिमाग, प्रेम को मारेगी थप्पड़

Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद से कई तरह के ट्विस्ट और टर्न्स देखे जा रहे हैं। शो की कहानी भी अब लोगों को खूब पसंद आ रही है।

धूमधाम से दिवाली मनाएगी अनुपमा
शो में अनुपमा घर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाती नजर आ रही है। वह पहले घर में सबसे साथ पूजा करती है और फिर सभी बच्चे सत्संग का बहाना देकर पार्टी में चले जाते हैं और इसके लिए परी सबके लिए कपड़े रेडी करती है।

anupamaa

घायल शेरनी की तरह मुंहतोड़ जवाब देगी अनु
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा शाह परिवार के लोगों को दिवाली का तोहफा देगी, लेकिन वो लोग अनु को कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में अनुपमा सबको घायल शेरनी की तरह मुंहतोड़ जवाब देगी।

सभी बच्चों को लेकर पार्टी में जाएगा प्रेम
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि प्रेम सभी बच्चों की पार्टी में एंट्री करवा देगा और घर पर अनुपमा सबके लिए कॉपी तैयार करेगी। वहीं बा अनु को बोलेगी कि उसने सबको पार्टी में भेजकर अच्छा नहीं किया। इसके बाद अनुपमा प्रेम को कॉल करेगी और प्रेम सब ठीक बोलकर फोन काट देगा।

घर पर डिनर की तैयारी करेगी अनुपमा
अनुपमा सभी लोगों के लिए दिवाली डिनर की तैयारी करेगी। वह सबके पसंद का खाना बनाएगी और पार्टी में सभी लोग अपनी मस्ती में लग जाएंगे। प्रेम एक कंप्टीशन जीत जाएगा। घर पर डिनर की तैयारी में सभी लोग अनुपमा को बात बात पर ताने देंगे लेकिन अनुपमा सबको शांत रहकर जवाब देगी।

पार्टी में प्रेम और आध्या के बीच नजर आएगा प्यार
इसके बाद पार्टी में प्रेम और आध्या के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन दोनों खुद को संभाल लेंगे। वहीं, घर पर पाखी, तोषू, डॉली, बा सभी लोग अपने अपने बच्चों की तारीफ करेंगे। अनुपमा भी आध्या की तारीफ करेगी जिससे पाखी चिढ़ जाएगी।

अनुपमा का गिफ्ट देख गुस्सा होगा शाह परिवार
इसके बाद अनुपमा सबको गिफ्ट देगी, जो उसने हाथ से बनाए होते हैं, लेकिन वो किसी को पसंद नहीं आएंगे। इस वजह से सभी लोग फिर से अनु को ताने देंगे। सब उस पर आरोप लगाएंगे कि वह पैसे आध्या पर लुटाती है और सगे बच्चों को सस्ते सामान दे रही है।

पार्टी से नशे में धुत घर आएंगे बच्चे
इसके बाद सभी लोग अनुपमा को बुरी मां साबित करने में लग जाएंगे। तब अनुपमा गुस्से में सबको जवाब देगी। वह तोषू और पाखी की बोलती बंद कर देगी। इसके बाद शाह परिवार के सभी बच्चे पार्टी से शराब के नशे में धुत होकर घर वापस आएंगे और फिर सभी लोग प्रेम और आध्या का नाम लेंगे। तब अनुपमा प्रेम पर हाथ उठाएगी और आध्या को खरी खोटी सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+