Anupamaa Spoiler: राही और माही के बीच आई दरार, प्रेम होगा प्यार में पागल, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 3rd December: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों कई कारणों के चसते सुर्खियों में छाया हुआ है। कहानी में लीप आने के बाद से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।

राही कपाड़िया परिवार को छोड़कर चली गई है
बीत एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा और राही के बीच लड़ाई होने के बाद राही कपाड़िया परिवार छोड़कर चली गई है। वहीं घर में अंश के बर्थडे की पार्टी होती है। इस पार्टी में अंश के दोस्त के कजिन माही के साथ बदतमीजी करने के कोशिश करते हैं।

Anupamaa Serial Spoiler

राही को प्रेम आउटिंग के लिए ले जाएगा
अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर के मसालों से परेशान राही को प्रेम आउटिंग के लिए ले जाएगा। रात ज्यादा होने की वजह से माही परेशान हो जाएगी। राही और माही की लड़ाई को प्रेम सुलझाने की कोशिश करेगा। फिर वो राही के साथ बैठेगा और उसे समझाएगा।

प्रेम के साथ राही काफी खुश और रिलैक्स फील करेगी
इसके बाद प्रेम के आगे राही फूट-फूट कर रोने लगेगी और कहेगी कि अनुपमा आएगी तो उसी को गलत ठहराएगी। राही काफी डर जाएगी जिसके बाद प्रेम उसे लॉन्ग वॉक के लिए बाहर ले जाएगा। प्रेम के साथ राही काफी खुश और रिलैक्स फील करेगी। प्रेम गाड़ी चलाएगा और राही उसके कंधे पर सर रख लेगी और अपनी आंख बंद कर लेगी।

प्रेम के बारे में सोचकर परेशान होगी माही
घर में प्रेम को याद करके माही काफी चिंता करने लगेगी। फिर माही घर में आई वर्कर की बेटी के पास जाएगी और उसके साथ खेलने लगेगी। छोटी बताएगी कि उसे राही दीदी की याद आ रही है। इस पर माही पुछेगी कि कहां है उसकी राही दीदी। फिर छोटी बताएगी कि वो प्रेम भैया के साथ कहीं बाहर गई हैं। ये सुनकर माही एकदम चिढ़ जाएगी और वो प्रेम को फोन लगाएगी। प्रेम का फोन नहीं लगेगा, इससे वो और ज्यादा परेशान हो जाएगी।

रास्ते में फंस जाएंगे प्रेम और राही
प्रेम और राही की गाड़ी रास्ते में खराब हो जाएगी और रात भी काफी हो जाएगी। दोनों हेल्प के लिए फोन लगाएंगे लेकिन उन दोनों के फोन का नेटवर्क चला जाएगा। इधर माही का भी फोन इसलिए नहीं लगेगा क्योंकि प्रेम के फोन में नेटवर्क नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+