Anupamaa Spoiler: अनुज का लेटर पढ़कर रोने लगेगी अनुपमा, बा को खरी-खोटी सुनाएगी आध्या

Anupamaa Serial Spoiler Alert 30th October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद से कई ट्विस्ट भी देखने को मिले हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा के लिए एक पार्सल आता है, जो आध्या और प्रेम ले लेते हैं।

अनुपमा को मिलेगा अनुज के नाम का पार्सल
इस पार्सल में अनुपमा को एक चिट्ठी मिलती है, जो अनुज के नाम से आई होती है और ये देखकर अनुपमा खुश हो जाती है। दूसरी तरफ, अनुपमा अनु की रसोई बचाने के लिए अनुज की आखिरी निशानी गिरवी रख देती है, जिसे देखकर आध्या भड़क जाती है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

अनुज का लेटर पढ़कर खुश होगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज के नाम का लेटर पढ़कर एक खाली जगह पर चली जाएगी। वहां पर वो उस लेटर को निहारती रहेगी। दूसरी तरफ, अनुपमा के घर में आध्या बच्चों के साथ मिलकर ब्रेसलेट बनाएगी। तभी बा, किंजल और पाखी मिलकर आध्या को ताने देंगे।

आध्या को आश्रम के नाम का ताना देंगी बा
इस दौरान आध्या भी उन्हें करारा जवाब देगी और बा को खूब सुनाएगी। इसके बाद आध्या वनराज को भगोड़ा बताकर लीला को भी ढेर सारी बाते सुनाएगी। आध्या इतने पर भी चुप नहीं होगी। वह किंजल और पाखी को भी खूब सुनाएगी। इसके बाद बा भी आध्या को आश्रम के नाम का ताना देंगी।

घर में तोड़फोड़ मचाएगी आध्या
बा की बात सुन आध्या को गुस्सा आ जाएगा और वह घर में तोड़फोड़ मचा देगी। इसके बाद वो बाहर चली जाएगी। हालांकि उसके पीछे-पीछे अंश, माही और परी भी बाहर चले जाएंगे जाएंगे। फिर आध्या इन तीनों के सामने खूब रोएगी और अपना दर्द बयां करेगी।

अनुज के लिए प्यार का इजहार करेगी अनुपमा
इन सबके बीच अनुपमा अनुज का लेटर पाकर बहुत खुश होगी और आखिर में वह तय करेगी कि वह अब अपनी बेटी के लिए जिएगी और सबको साइड रखकर आध्या का ख्याल रखेगी। इस दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+