Anupamaa: आध्या की चीजों को देख इमोशनल होगी अनुपमा, शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 28th August: टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि साइको मेघा को अनुपमा पर शक हो जाता है जिसके बाद वह आध्या को कहीं और लेकर चली जाती है। अनुपमा उसका पीछा कर उसके घर तक पहुंच जाती है और अपनी बेटी को ढूंढने लगती है।

आध्या की चीजों को देख इमोशनल होगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा आध्या को ढूंढते-ढूंढते उसके कमरे तक पहुंच जाएगी। उसे वहां आध्या की बहुत सारी चीजें मिलेंगी। इस बीच उसे एक फैमली फोटो मिलेगी जिसमें वो, अनुज और आध्या होंगे। साथ ही उसे एक लेटर भी मिलेगा जिसमें आध्या ने अनुपमा और अनुज से सारी गलतियों के लिए मांफी मांगी होगी। ये सब देखकर अनुपमा काफी इमोशनल हो जाएगी।

anupamaa

मेघा को कृष्ण मंदिर लेकर जाएगी आध्या
वहीं दूसरी तरफ, आध्या और मेघा को उसका पति विरेन वापस लाने का फैसला लेगा जिसके बाद तीनों घर आएंगे। इस दौरान विरेन नोटिस करेगा कि घर के दरवाजे और खिड़की खुले हैं। फिर मेघा आध्या के साथ उसके कमरे में चली जाएगी। तब अनुपमा को किसी के आने का एहसास होगा और फिर वह अलमारी छुप जाएगी।

मीनू को देखने के लिए लड़के वाले आएंगे
इस बीच आध्या भी समझ जाएगी कि जरूर अनुपमा घर में कहीं है। हालांकि, इस मौके पर आध्या मेघा को किसी तरह से कृष्ण मंदिर लेकर जाने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ मीनू को देखने के लिए लड़के वाले आएंगे। इस दौरान घर में वनराज नहीं होगा। तब तोषू घर का बड़ा बेटा बनकर लड़के वालों से मिलेगा। इस बीच मीनू शादी के लिए सीधे से तो मना नहीं करेगी लेकिन लड़को वालों के सामने अजीब-सी शर्त जरूर रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+