Anupamaa: घर से भागकर शादी करेंगे मीनू-सागर, अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Anupamaa Serial Spoiler Alert 27th September: टीवी सीरियल अनुपमा में रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में अनुज और अनुपमा अभी तक एक नहीं हो पाए हैं लेकिन सागर और मीनू की लव स्टोरी में भी नया ट्विस्ट आ गया है।

अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान
मीनू और सागर की लव स्टोरी के बारे में अनुपमा को पता चल चुका है। वहीं अनुपमा ने फैसला लिया है कि वह उन दोनों का साथ देगी। इस वजह से अनुपमा की डॉली से बहस हो जाती है। हालांकि अब अनुपमा की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है। मीनू और सागर भागकर शादी कर लेंगे। ऐसे में अनुपमा दोनों की लव लाइफ को लेकर एक बड़ा फैसला लेगी।

anupamaa

अनुज के पुराने घाव होंगे ताजा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज और अनुपमा के हाथ कॉन्ट्रैक्ट आता है, जिसे पहले अनुज पढ़ता है और अनुपमा साइन करने लगती है, लेकिन अनुज उसे साइन के लिए मना करके पूरा कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के लिए कहेगा। अनुज को अंकुश का धोखा याद आ जाएगा। इसमें अनुज अनुपमा का पूरा साथ देगा।

डॉली की बात सुन सागर का टूट जाएगा दिल
इसके बाद सागर मीनू के लिए टेंशन में नजर आएगा और कुछ देर के अंदर डॉली मीनू को लेकर आ जाएगी। तोषू और पाखी नाचने लगेंगे। डॉली सबको बताएगीी कि उसने मीनू का रिश्ता पक्का कर दिया है और मीनू मान गई है। इस बात को सुनने के बाद अनुपमा हैरान हो जाएगी और सागर का दिल टूट जाएगा। पूरा शाह परिवार लड़के वालों से मिलने जाने के लिए तैयार होगा।

मीनू के लिए लड़का देखने जाएगा शाह परिवार
शो में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार के सभी लोग आशा भवन में इकट्ठा होंगे और मीनू का इंतजार करेंगे। डॉली बार बार अनुपमा को चिढ़ाएगी और तभी डिंपी सबको बताएगी कि मीनू गायब है। सागर भी घर में नजर नहीं आएगा। ऐसे में डॉली का पारा चढ़ जाएगा और वह अनुपमा पर सागर और मीनू को भगाने का आरोप लगाएगी।

घर से भागकर शादी कर लेंगे मीनू और सागर
डॉली की ये बात सुनकर आध्या भड़क जाएगी और अपनी मां के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर वह पाखी को खूब सुनाएगी और घर से निकलने के लिए बोल देगी। तभी सागर और मीनू शादी करके आ जाएंगे जिन्हें देख डॉली और बाकी सब हैरान रह जाएंगे।

अनुपमा लेगी ये बड़ा फैसला
डॉली आरोप लगाएगी कि अनुज और अनुपमा की वजह से दोनों की हिम्मत शादी करने की हुई है। वह अपनी बेटी का सिंदूर साफ करने लगेगी, लेकिन अनुपमा बीच में आ जाएगी मीनू-सागर की शादी को लेकर बड़ा फैसला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+