Anupamaa: अनुपमा-अनुज में फिर जगेगा प्यार, कहानी में होगी नए किरदार की एंट्री

Anupamaa Serial Spoiler Alert 27 July: टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं आज के एपिसोड में दर्शकों को दिलचस्प ट्वीस्ट देखने को भी मिलने वाला है। शो में नए किरदार की एंट्री भी होने जा रही है।

अनुपमा इंदिरा बेन को अपने दिल की बात बताएगी
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा आश्रम में इंदिरा बेन को अपने दिल की बात बताएगी। यहां इंदिरा और नंदिता मिलकर अनुपमा को हिम्मत देते हुए कहेंगी कि सब ठीक हो जाएगा। वहीं, बाला, अनुज को ठीक करने के लिए आश्रम में अनुपमा के साथ उसकी फोटोज की सजावट करेगा। इस दौरान अनुपमा उन पुराना फोटोज के साथ डांस करेगी।

anupamaa

अनुज की कुछ भी याद नहीं आएगा
इसके बाद अनुपमा को डांस करते हुए देख अनुज के मन में एक बार फिर से उसके लिए प्यार उमड़ने लगेगा। अनुज देखेगा कि अनुपमा की पैर में चोट होने के बावजूद वह सिर्फ उसके लिए ये सब कर रही है। ऐसे में वह अनुपमा के पैर दबाएगा। हालांकि अनुज की कुछ भी याद नहीं आएगा।

डिंपल और तपिस में होगी बहस
दूसरी तरफ शाह हाउस में तपिश, डिंपल से वनराज और अनुज के झगड़े के बारे में पूछेगा तो वह कहेगी कि वो बहुत बिजी थी इसलिए उसे कुछ बता नहीं पाई। तपिश इस पर नाराज हो जाएगा और कहेगा कि वो दिनभर शॉपिंग करने के अलावा क्या करती रहती है।

तपिश को खरी-खोटी सुनाएगी डिंपल
ऐसे में तपिश गुस्से में कहेगा कि वो अंश और डिंपल को लेकर मुंबई शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, डिंपल इस घर को छोड़कर जाने से इनकार कर देगी। इस दौरान वह उल्टा तपिश को ही बहुत बुरा-भला कहना शुरू कर देगी।

डिंपी को समझाएगी किंजल
पूरे हंगामे के बाद किंजल, डिंपी को समझाती है कि अगर तपिश इस अपने लिए रुखे बर्ताव और बेइज्जती से थक गया है तो वह एक दिन जरूर यहां से चला जाएगा। वह कहेगी कि डिंपी खुशकिस्मत है कि उसे इतना प्यार करने वाला पति मिला है। डिंपल को आखिरकार किंजल की बात समझ आएगी और वह जाकर तपिश से माफी मांगेगी।

शाह हाउस में मीनू के आने की तैयारियां
वहीं, शाह हाउस में मीनू के आने की तैयारियां की जा रही हैं। बा और किंजल काम में लगी होंगी, जबकि तोषू, पाखी और डिंपल आराम से बैठकर फोन चला रहे होंगे। दूसरी ओर अनुपमा के आशा भवन में डोनेशन देने वाला मीनाक्षी के आने की तैयारियां हो रही होंगी। इसके बाद शाह हाउस का ड्राइवर मीनू को लेने और आश्रम से सागर, मिनाक्षी को लेने के लिए जाएगा।

शो में शुरू होगी एक नई लव स्टोरी
बहुत देर इंतजार करने के बाद भी ड्राइवर को मीनू नहीं दिखेगी। ऐसे में वह वनराज को कॉल करने के लिए साइड में जाएगा, तभी सागर को मिनाक्षी मिल जाएगी। यहां दिखाया जाएगा कि मिनाक्षी और मीनू एक ही हैं। मीनू, सागर के साथ ऑटो में बैठकर आश्रम चली जाएगी। मिनाक्षी को देखते ही सागर को उससे प्यार हो जाएगा और एक नई लव स्टोरी शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+