Anupamaa Spoiler: राही से माफी मांगेगी पाखी, अनुपमा पेपर्स पर करेगी साइन, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा को पाखी के पास से घुंघरू मिलती है जिससे वह समझ जाती है कि राही की घुंघरू से छेड़छाड़ पाखी ने किया है।

राही की शर्तें मान लेगी अनुपमा
इस दौरान अनुपमा को काफी सारे घुंघरू मिलते हैं। इसके बाद अनुपमा पाखी पर खूब भड़कती है और उसे घर से बाहर कर देती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा राही की बात मानने की लिए कुछ शर्तें रखेगी और राही उसकी शर्त मान जाएगी।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

माही और प्रेम के बीच रिश्ता
अनुपमा राही को अनु की रसोई का पार्टरनशिप मान लेगी और पेपर्स पर साइन कर देगी। हालांकि शाह परिवार के बाकी लोग उसे रोकने की कोशिश करेंगे।। इसके बाद माही और प्रेम एक-दूसरे से बात कर रहे होंगे। तभी राही आ जाएगी और उसे देखकर प्रेम राही के बारे में सोचने लगेगा।

अनुपमा की हरकत पर रोएगी ईशानी
दूसरी तरफ, पाखी बा को फोन करेगी और बोलेगी कि आपको एक बार भी अपनी बेटी की याद नहीं आई। तब बा भी बोलेंगी कि तुझे क्या जरूरत थी उसके घुंघरू से छेड़छाड़ करने की। दूसरी तरफ, ईशानी खूब रोएगी और बोलेगी कि मेरी मां को अनुपमा मां ने बाहर निकाल दिया था।

राही से माफी मांगेगी पाखी
अंश, परी, माही उसे समझाने की कोशिश करेंगे लेकिन वह चुप नहीं होगी। तभी अनुपमा आएगी और सब उससे पाखी को माफ करके वापस लाने को बोलेंगे। तभी अनुपमा बोलेगी कि तुम लोग उसे बुला लो, लेकिन उसे राही से अपनी गलती की माफी मांगनी पड़ेगी। तभी वो यहां रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+