Anupamaa: श्रुति पर बरसेगी अनुपमा, वनराज का वीडियो बनाएगी देविका, अब आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोगों को ये सीरियल खूब पसंद आ रहा है। जब से अनुपमा वापस इंडिया पहुंची है तब से हर रोज एक नया तमाशा देखने को मिल रहा है।
श्रुति की मुलाकात फूड क्रिटिक से होती है
ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि श्रुति इंडिया आ गई है। इस बीच श्रुति की मुलाकात फूड क्रिटिक से होती है। वहीं श्रुति और फूड क्रिटिक को एक साथ बात करते हुए अनुज देख लेता है। अनुज ये सू देखकर हैरान हो जाता है।

अनुज को श्रुति पर होगा शक
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि श्रुति के पास बार-बार मिस स्मिथ का फोन आएगा और अनुज को उस पर शक होने लगेगा कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद अनुज श्रुति से शाह हाउस जाने की बात करेगा। तब श्रुति उससे सवाल करने लगेगी और कहेगी कि इतनी जल्दी क्या है जाने की।
गलती से अनुज की कार में बैठ जाएगी अनुपमा
दूसरी तरफ शाह हाउस में आध्या सब के साथ वक्त बिताएगी। इस दौरान वनराज टीटू के खिलाफ सबूत तलाश करने के लिए बाहर जाएगा और देविका उसका पीछा करेगी। अपकमिंग एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि अनुपमा बाहर सामान लेने जा रही होगी। तभी गलती से टैक्सी समझ कर अनुज की कार में बैठ जाएगी।
वनराज का वीडियो रिकॉर्ड करेगी देविका
इसके बाद अनुज अपनी अनुपमा से बात करने की कोशिश करेगा लेकिन बा बाहर आ जाएंगी जिसे देख अनु वहां से चली जाएगी। दूसरी तरफ, देविका वनराज का पीछा करते-करते एक जगह पहुंच जाएगी और वह वनराज को एक पुलिस से बात करते हुए देख लेगी और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेगी।
अनुपमा के सामने आएगा श्रुति का सच
हालांकि वनराज देविका को पकड़ लेगा और दोनों के बीच बहस हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ श्रुति मिस स्मिथ से मिलेगी और दोनों के बीच बहुत सारी बातें होंगी। इस दौरान अनुपमा दोनों की बाते सुन लेगी। फिर अनुमपा श्रुति और मिस स्मिथ को खूब खरी खोटी सुनाएगी। इस बीच श्रुति अपने मन का जहर अनुपमा के सामने निकालेगी। वह अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि उसकी वजह से अनुज और आध्या दूर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications