Anupamaa: आध्या को ढूंढने के लिए अनु ने बनाया मास्टरप्लान, शो में दिखेगा ये बड़ा ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th August: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो की दिलचस्प कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। शो में जल्द ही नया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।
अनु और अनुज की नई जिंदगी
अंकुश और बरखा की वजह से अनुज ने सब कुछ खो दिया है। अनुज को बताया गया है कि आध्या अब नहीं रही जिससे वह टूट गया है। इसकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है और अनु उसका ख्याल रख रही है। वहीं अनुज ने अनु पर आरोप लगाया था कि उसकी वजह से ही आध्या उनके साथ नहीं है।

आध्या को ढूंढने के लिए अनु का मास्टरप्लान
अनु अनुज से वादा करती है कि वह आध्या को वापस ले आएगी। वहीं आध्या किसी दूसरी औरत के साथ है जिसने उसे घर में कैद कर रखा है। मेघा एक साइको लेडी है जिसने अपनी बेटी और पति को खो दिया है और वह आध्या को अपने पास ले आई है।
आध्या का साथ देगा अनुज
आध्या के साथ कैदी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। दूसरी तरफ आध्या अनु को मैसेज भेजने की कोशिश कर रही है लेकिन ऐसा करने में वो कामयाब नहीं हो पा रही है। अनु और अनुज अब एक साथ हैं और अनु ने अपने आशा भवन के लिए काम करने के लिए अनु की रसोई शुरू की है। अनुज भी अनु का सपोर्ट कर रहा है और वो आध्या को वापस पाने की उम्मीद के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
मेघा पर अनु को होगा शक
शो के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु को कैसे पता चलता है कि आध्या कहां है। अनु को शक हो जाएगा कि आध्या मेघा के घर में ही कहीं है। उनसे जो पैसे मिले थे, उन्हें वापस लौटाने के लिए वह उनके घर जाएगी। इसके बाद अनुपमा ऐसा व्यवहार करेगी मानो वह बेहोश हो रही हो।
अनु को मिलेगी उसकी बेटी आध्या
मेघा अनु की ऐसी हालत देखकर उसे घर में बैठाएगी। इसके बाद अनु आध्या के बारे में कोई सुराग मिलने के लिए घर के चारों तरफ अपनी नजरें दौड़ाएगी। जल्द ही आध्या बाहर झांकेगी और अनु को देख लेगी। अनु भावुक हो जाएगी लेकिन आध्या अनु को चुप रहने के लिए कहेगी और ये भी हिंट देगी कि यहां चीजें ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications