Anupamaa Spoiler: आध्या के साथ आश्रम में रहेगी अनुपमा, जानें कब होगा मां-बेटी का मिलन
Anupamaa Serial Spoiler Alert 16th October: टीवी सीरियल अनुपमा में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में नया लीप आ गया है और अनुपमा अभी भी शाह हाउस की जिम्मेदारी निभाने में लगी हुई है।
प्रेम से हुई अनुपमा की मुलाकात
अनुपमा से अनुज और आध्या दूर हो गए है और वह दोनों का इंतजार कर रही है। बीते एपिसोड में अनुपमा की मुलाकात प्रेम से हुई थी और वह प्रेम से उनके नाम का प्रसाद द्वारका में चढ़ाने के लिए बोलती है। द्वारका में प्रेम आध्या से टकरा जाता है और आध्या प्रेम की जान बचाती है।

आध्या के मरने की दुआ करेगी डॉली
अब शो के अपकमिंग एपिसोड में डॉली का डर सामने आएगा। वह आध्या की मौत की दुआ करेगी और अनुपमा आध्या के साथ रहने की प्लानिंग करेगी। शो में दिखाया जाएगा कि आध्या प्रेम की जान बचाएगी और उस दो-चार बात भी सुना देगी। वह उसके दोस्तों को भी सुनाएगी। दूसरी तरफ अनुपमा के घर में डॉली आध्या के मरने की दुआ करेगी। फिर अनुपमा डॉली को शांत करवाएगी।
अनुपमा को मिलेगा आध्या का पता
तभी अनुपमा को पुलिस से पता चलेगा कि उसकी बेटी आध्या जिंदा है और गुजरात में है। वह अनुपमा को एक लड़की का वीडियो दिखाएंगे जो आध्या नहीं होगी। तभी डॉली अनुपमा को बोल देगी कि हो सकता है आध्या मर गई हो। ये सुनते ही अनुपमा भड़क जाएगी और द्वारका जाने का फैसला करेगी।
पुलिस करेगी अनुपमा की मदद
आध्या पुलिस को देखकर घबरा जाएगी, लेकिन फिर वह संभल जाएगी। अनुपमा को तोषू काम पर ध्यान देने के लिए बोलेगा और फिर उसके हाथ वो पर्ची लगेगी, जो अनुपमा ने प्रेम को प्रसाद चढ़ाने के लिए दी थी। इन सबके बीच घर के बच्चे आध्या की बात करेंगे और ईशानी मानेगी कि आध्या के आते ही वह ही अनुपमा के करीब होगी।
आध्या के आश्रम में रहेगी अनुपमा
वहीं अंश अनुपमा को एक आश्रम का नंबर देगा, जहां वह द्वारका में रहने वाली है। ये वही आश्रम है, जहां आध्या रहती है और अनुपमा इस आश्रम में फोन करके बुकिंग की बात करेगी और फिर द्वारका के लिए रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications