Anupamaa: काली का रूप धारण कर गुलाटी पर बरसेगी अनुपमा, सबके सामने आएगा राहुल का सच

Anupamaa Serial Spoiler Alert 14th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। शो में दिखाए जा रहे ड्रामे को देखकर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बीते एपिसोड में देखा होगी कि अनुपमा देविका के सामने चीख-चीख कर ऐलान कर देती है कि वह अनुज से प्यार करती है। वहीं अनुज भी अनुपमा की सारी बातें सुन लेता है।

राहुल को पकड़ेगा तोषू, सच आएगा सामने
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि टीटू और डिंपी की संगीत फंक्शन में सब जमकर मस्ती करेंगे और एक-एक करके सभी लोग डांस भी करेंगे। सबसे पहले टीटू और डिंपी डांस करेंगे और उनका डांस सब लोगों को खूब पसंद भी आएगा। इस बीच अनुज और अनुपमा भी डांस करेंगे।

anupamaa

वनराज और काव्या की वेडिंग एनिवर्सरी
इसके बाद वनराज और काव्या की वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई जाएगी। इस दौरान तोषू राहुल को पकड़ लेगा और फिर रेस्तरां में हुए हंगामे का सच उसके सामने आ जाएगा। हालांकि, गुलाटी शाह हाउस में पहुंचेगा और तोषू को मुंह बंद रखने और अपने साथ काम करने का ऑफर देगा।

काली का रूप लेगी अनुपमा
इसके साथ ही शो के अपकमिंग एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि इन सबके बीच वहां अनुपमा भी पहुंच जाएगी और उसे पता चल जाएगा कि उसके बनाए खाने में कॉकरोच डलवाने का काम गुलाटी ने राहुल के हाथों करवाया था। गुलाटी की सच्चाई पता चलते ही अनुपमा बौखला जाएगी।

गुलाटी पर भड़केगी अनुपमा
इसके बाद अनुपमा काली का रूप लेकर गुलाटी पर हमला बोल देगी। इसी दौरान गुलाटी अनुपमा को धक्का देगा और तभी अनुज आकर अनु को बचा लेगा। इसके बाद वह गुलाटी को खूब मारेगा और उससे जेल पहुंचाने की बात करेगा, लेकिन गुलाटी साफ कह देगा कि इंडिया में कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा क्योंकि सब कुछ अमेरिका में हुआ है।

राहुल कबूल करेगा अपना सच
वहीं गुलाटी जाते-जाते राहुल को धमकी देगा कि अगर उसने उसके खिलाफ जाने की हिम्मत की तो वह देख लेगा। इस बीच अनुपमा उससे कहेगी कि हिसाब तो तब बराबर होगा जब मैं तुझे अमेरिका में कोर्ट में घसीटते हुए ले जाऊंगी। इसके बाद अनुज राहुल को पूरे परिवार के सामने लेकर आएगा और फिर उससे कबूल करवाएगा कि रेस्तरां में हुए हंगामे के बीच अनुपमा की नहीं बल्कि राहुल की गलती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+