Anupamaa: अनु की लाइफ को लेकर वनराज कहेगा ऐसी बात, टीटू पर लगेगा ये बड़ा आरोप, अब होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 13th May: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का फेमस सीरियल अनुपमा लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। सीरियल में हर दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अनु जो अनुज से आज भी प्यार करती हैं, अपनी फीलिंग्स को छुपा रही है।
वनराज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अनुपमा नहीं चाहती हैं कि अनुज को उनकी फीलिंग्स के बारे में पता चले। दरअसल अनुज और श्रुति की जल्द ही शादी होने वाली है। वहीं अपकमिंग एपिसोड में वनराज एक चौंकाने वाला दावा करता है, जब वह खुलासा करता है कि अनुज की तरह, यशदीप भी उसकी पीठ में छुरा घोंप देगा और उसे काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

अंश की खांसी के लिए टीटू बनेगा दोषी
नया एपिसोड वनराज की ओर से अंश की खांसी के लिए टीटू को दोषी ठहराने से शुरू होता है। वनराज टीटू पर अंश को ठंडा आम का रस देने का आरोप लगाता है, जिसके कारण अब अंश को खांसी हो रही है। वहीं टीटू वनराज से कहता है कि उसने अंश को आम का जूस नहीं दिया है।
टीटू पर बुरा पिता होने का लगेगा आरोप
वनराज टीटू की बात नहीं मानता और उस पर बुरा पिता होने का आरोप लगाता है। फिर अंश बताता है कि टीटू ने उसे कुछ नहीं दिया है और उसने ही ठंडी कैंडी खाई है। फिर टीटू वनराज से कहता है कि अंश उसका बेटा है और वह जानता है कि उसके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा।
क्या यशदीप तोड़ देगा अनु का विश्वास
बाद में बापू जी कहते हैं कि वह आज की तारीख कभी नहीं भूल सकते। न केवल डिंपी और टीटू की शादी की तारीख तय हो गई है बल्कि अनु स्पाइस एन चटनी की सह-मालिक भी बन गई है। अनु की तारीफ सुनकर वनराज कहता है कि उसने स्पाइस एंड चटनी में निवेश करके खुद को मूर्ख बनाया है और यशदीप भी अनुज की तरह उसका भरोसा तोड़ देगा।
यशदीप अनुज को खाने के लिए रोकेगा
दूसरी तरफ अनु तोषु को स्पाइस एंड चटनी में नौकरी करने का ऑफर देती है। वह कहती है कि तोषु वेटर के रूप में काम कर सकता है। इस बात को सुनकर तोषु गुस्से से तिलमिला जाता है और रेस्तरां से बाहर चला जाता है। वहीं स्पाइस एंड चटनी के दोबारा उद्घाटन के लिए श्रुति और अनुज साथ मेंआते हैं। दोनों जैसे ही जाने वाले होते हैं, तभी यशदीप कहता है कि अनु ने जो मिठाई बनाई, उसे खाये बिना वह लोग नहीं जा सकते।
अनुज को मिठाई खाने से रोकती है अनुपमा
आपको बता दें कि ये मिठाई अनुज की पसंदीदा है, और जब उनकी शादी हुई थी, तो अनु उन्हें ये खाने नहीं देती थी क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। जैसे ही अनुज चार से पांच टुकड़े लेता है, अनु उसे मिठाई नीचे रखने के लिए कहती है और बताती है कि इतनी सारी मिठाइयां खाने से उसका हेल्थ खराब हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications