Anupamaa: वनराज की होगी मौत, सदमे में आ जाएगा शाह परिवार, अब क्या करेगी अनुपमा?
Anupamaa Serial Spoiler Alert 11th September: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में मेकर्स एक तरफ अनुपमा और अनुज का रोमांस दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तोषू वनराज बनने की कोशिश कर रहा है।
तोषू घर का मुखिया बन गया है
आपको बता दें कि शो से वनराज शाह गायब हो गया है तो इस समय तोषू घर का मुखिया बन गया है। किंजल और तोषू में जमकर झगड़ा कर रहे हैं। तोषू इस सिचुएशन का जमकर फायदा उठा रहा है। वह घर में अपने नियम बना रहा है। वहीं मीनू मां यानी वनराज शाह की बहन भी घर वापस आ गई है।

क्या वनराज की हो गई है मौत?
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, शो में शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। इस समय वनराज पर फ्रॉड का आरोप लग रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू को पुलिस स्टेशन से कॉल आएगा कि उन्हें एक लाश मिली है। ऐसा दावा किया जाएगा कि ये लाश वनराज की हो सकती है। पूरा शाह परिवार ये खबर सुनकर सदमे में आ जाएगा।
वनराज की लाश पहचानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचेंगे परिवार वाले
इसके बाद सभी वनराज की लाश की पहचान करने के लिए हॉस्पिटल जाएंगे। अनुपमा और अनुज भी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। वह शाह फैमिली के साथ खड़े नजर आएंगे। लेकिन क्या वाकई वनराज की मौत हो जाएगी या कहानी में कुछ और ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
'वनराज' सुधांशु पांडे ने छोड़ा सीरियल
आपको बता दें कि शो में वनराज का रोल निभा रहे सुधांशु पांडे ये सीरियल छोड़ दिया है। तभी से शो में वनराज शाह गायब हो गए हैं। खबर है कि सुधांशु पांडे टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। 'अनुपमा' शो के मेकर्स पिछले काफी समय से नए वनराज की तलाश कर रहे थे और जल्द ही लोगों के सामने उन्हें पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications