क्या 'अनुपमा' ने शो से राही को निकाल दिया? प्रोड्यूसर ने खोला बड़ा राज, रूपाली गांगुली ने दी ऐसी सफाई
Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में लीप आने के बाद से लोग इसकी कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अनुपमा के सेट पर भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसके चलते ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अलीशा परवीन को शो से बाहर कर दिया गया था
पिछले दिनों अनुपमा से 'राही' यानी अलीशा परवीन को बाहर कर दिया गया था। इस पूरे मामले पर अब शो के मेकर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कमेंट करते हुए कहा है कि शो से बड़ा कोई नहीं है।

रूपाली गांगुली पर लगे थे ऐसे आरोप
वहीं शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पर उनकी को-एक्टर्स अलीशा परवीन ने इनसिक्योर होने, उनके सीन कटवाने और यहां तक कि शो से उन्हें बाहर निकालने का आरोप लगाया था। हालांकि रूपाली गांगुली ने एबीपी से बात करते हुए कहा था- कास्टिंग के फैसले या शो के दूसरे बड़े बदलावों पर मेरी कोई अथॉरिटी नहीं है।
रूपाली गांगली ने ऐसे दी थी सफाई
रूपाली गांगुली ने आगे कहा था- ऐसे मामलों को पूरी तरह से राजन शाही और चैनल संभालते हैं। मैंने हमेशा प्रोफेशन को प्राथमिकता दी है और पिछले पांच सालों से इस शो के लिए खुद को समर्पित किया है। मैं 'बैकस्टेज पॉलिटिक्स' से दूर रहना पसंद करती हूं।
शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी
वहीं अब इस मामले में शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल में ही द अशोक पंडित शो के साथ पॉडकास्ट के दौरान राजन शाही ने कहा- कोई भी शो से बड़ा नहीं है। राजन शाही ने पूरे मामले को लेकर कहा कि शो में मेकर्स काफी इन्वेस्ट करते हैं, सेट पर वो अनुशासनहीनता के साथ नहीं सह सकते हैं। ऐसा हुआ तो वो एक्टर्स को जाने के लिए कहने से हिचकेंगे नहीं।
अलीशा परवीन तीन महीने में ही क्यों हुईं बाहर
अलीशा परवीन को अचानक बाहर किए जाने के मामले पर अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा- अभी हाल ही में मैंने अनुपमा से एक एक्ट्रेस को बाहर किया है। कारणों को लेकर फिलहाल बात नहीं करूंगा क्योंकि एक्ट्रेस की डिग्निटी और रिस्पेक्ट का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications