Anupamaa: 'अनुपमा' की गिरती TRP पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया सच
Anupamaa: टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। शो की कहानी में 15 साल का लीप आने के बाद से इसमें कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई थी और कुछ नए ट्विस्ट भी दिखाए जा रहे थे। ये शो कई सालों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा था लेकिन अब इसी हालत खराब हो रही है।
टीआरपी पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का बयान
टीआरपी की नई लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'उड़ने की आशा' जैसे शोज ने अनुपमा को पीछे कर दिया है। हाल ही में 'अनुपमा' शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने भी टीआरपी में गिरावट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि टीआरपी लिस्ट में उतार-चढ़ाव 'ऑर्गेनिक' है।

'मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है'
'अनुपमा' सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है- टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है। एक्टर्स से लेकर कैरेक्टर्स तक। लोग अक्सर कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती। मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है, लेकिन मैं अच्छा कटेंट देने में भी विश्वास करता हूं।
'ग्राफ में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है'
राजन शाही ने आगे कहा- डीकेपी हमेशा सीमित शो पर फोकस करने में यकीन करता है, ताकि उनकी क्वालिटी को बढ़ाया जा सके। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखें हैं। ग्राफ में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है और ये होता रहता है।
'हम सफलता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे'
'अनुपमा' के मेकर राजन शाही ने आगे कहा- कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर जैसे शोज को चार्ट में टॉप पर देखकर अच्छा लग रहा है। उन सभी को मेरी शुभकामनाएं। हम सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और 'अनुपमा' नंबर वन पर वापसी करेगा।
'रुपाली गांगुली नहीं छोड़ रही हैं शो'
-राजन शाही ने रुपाली गांगुली के सीरियल छोड़ने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा- एक बात स्पष्ट है कि अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
-प्रोड्यूसर ने कहा- शुरुआत से ही 'अनुपमा' एक ऐसा शो रहा है, जो असली भावनाओं और रिश्तों का जश्न मनाता है। इसकी सफलता हमारे शानदार कलाकारों और क्रू की कड़ी मेहनत है।
-राजन शआही ने आगे कहा- साथ ही हमारे फैंस के प्यार और समर्थन की बदौलत है। हम वास्तव में समझते हैं कि ये शो हमारे दर्शकों के लिए कितना मायने रखता है और हम आपको लूप में रखना चाहते हैं। अगर कभी भी शेयर करने के लिए कुछ बड़ा होगा तो हम आपको सीधे बताएंगे। फिलहाल रुपाली गांगुली शो में बनी रहेंगी।
2020 में शुरू हुआ था अनुपमा
आपको बता दें कि 'अनुपमा' सीरियल में रुपाली गांगुली लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये शो जुलाई 2020 से शुरू हुआ था। पिछले 4 साल से ये शो दर्शकों का फेवरेट रहा है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इसमें काफी ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कई पुराने स्टार्स ने इस शो को अलविदा भी कह दिया है।
अलीशा परवीन की कर दी गई छुट्टी
एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने 2 महीने पहले ही इस शो में एंट्री की थी। शो में 15 साल का लीप आने के बाद काफी बड़ा जेनरेशन गैप दिखाया गया था। ऐसे में सीरियल में सभी छोटे बच्चे 15 साल की लीप के बाद बड़े हो गए थे। वहीं अलीशा ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी। शो के मेकर्स ने बिना कारण बताए रातों-रात अलीशा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह अद्रिजा रॉय को ले लिया गया। इस बात से अलीशा को बड़ा झटका लगा था।












Click it and Unblock the Notifications