Anupama New twist: अनुपमा में नया मोड़, राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो
Anupama New twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा TRP चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में जबरदस्त अभिनय कर रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय (राही) और शिवम खजुरिया (प्रेम) भी अपनी एक्टिंग से खूब प्रभावित कर रहे हैं।
अब शो में एक नया मोड़ आने वाला है, जहां एक दमदार कैरेक्टर की एंट्री होगी। मनीष गोयल शो में राघव के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में नया ट्विस्ट और सस्पेंस जोड़ने वाले हैं।

हाल ही में आए प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा को सेंट्रल जेल बुलाया जाता है, जहां उसे कैदियों की ज़िंदगी बदलने और डांस के ज़रिए उन्हें नया मकसद देने का मौका मिलता है। इसी बीच उसकी नजर राघव (मनीष गोयल) पर पड़ती है, जो माउथ ऑर्गन बजा रहा होता है। उसकी ये अदा अनुपमा का ध्यान खींच लेती है। उनकी पहली मुलाकात चौंकाने वाली होती है, जहां अनुपमा कुछ देर के लिए हक्की- बक्की रह जाती है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि राघव का बीता हुआ कल अनुपमा की ज़िंदगी में कौन-सी नई मुश्किलें लेकर आएगा। क्या अनुपमा उसकी ज़िंदगी में कोई बदलाव ला पाएगी या खुद किसी नई उलझन में फंस जाएगी?
मनीष गोयल, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, उनकी एंट्री से शो में नया तड़का लगने वाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका किरदार अनुपमा की जिंदगी में कौन-सी नई चुनौतियाँ या बड़े खुलासे लेकर आता है। फैंस इस नए ट्विस्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी। दर्शकों के लिए शो में मेकर्स लगातार कोई ना कोई ट्विस्ट लेकर सामने आ रहे हैं। अब देखना ये है कि दर्शकों को मेकर्स का ये कदम पसंद आता है या नहीं। पिछले कई समय से अनुपमा टीआरपी में नंबर वन था। लेकिन धीरे धीरे ये दर्शकों के सामने अपनी साख खोता गया।












Click it and Unblock the Notifications