'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, गौरव खन्ना ने छोड़ा शो, सामने आया ये बड़ा सच
Anupamaa Gaurav Khanna: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में लीप आने के बाद से लोग इसकी कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल में काफी ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है।
'अनुपमा' शो पर लग सकता है ताला
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'अनुपमा' शो पर जल्द ही ताला लग सकता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि टीवी शो अनुपमा के मेकर्स पर बड़ी मुसीबत आ गई है, जिसकी वजह से हो सकता है कि शो को बंद कर दिया जाए। सीरियल के सेट पर एक लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी।

शो के प्रोड्यूसर राजन शाही की मुश्किलें
खबर है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद कुछ दिन तक सीरियल की शूटिंग को रोक दिया गया था। कहा जा रहा है कि शो के क्रू मेंबर की दर्दनाक मौत के बाद शूटिंग तो रुकी ही थी साथ ही शो के प्रोड्यूसर राजन शाही की मुश्किलें भी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
गौरव खन्ना ने छोड़ा 'अनुपमा' शो
इसी बीच शो को पॉपुलर किरदार अनुज कपाड़िया को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में 'अनुपमा' में 15 साल के टाइम लीप में कई किरदार बाहर हो गए थे लेकिन गौरव खन्ना का रोल अनुज कपाड़िया कई दिनों से सीक्रेट बना हुआ था। दो महीने तक सेट से दूर रहने के बाद एक्टर ने आखिरकार शो में अपने किरदार के बारे में बता दिया है।
गौरव खन्ना ने किया बड़ा खुलासा
गौरव खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने 'अनुपमा' सीरियल छोड़ दिया है। ईटाइम्स से बात करते हुए, गौरव खन्ना ने कहा है- लोग मुझसे अनुपमा में मेरी वापसी के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कैरेक्टर के लिए मुझसे बात की और हमने इसके लिए दो महीने तक इंतजार किया।
'अनुज का चैप्टर बंद हो गया है'
गौरव खन्ना ने आगे कहा- शो की कहानी को आगे बढ़ना था और इंतजार करने का अब कोई मतलब नहीं रह गया था। मैंने भी महसूस किया कि अब मेरे लिए कुछ बड़ा तलाशने का समय आ गया है। तो, अभी के लिए अनुज का चैप्टर बंद हो गया है लेकिन मैं इसे अल्पविराम के रूप में देखता हूं, पूर्ण विराम के रूप में नहीं। यदि कहानी की मांग होगी तो मुझे वापस लौटने में खुशी होगी।
गौरव खन्ना ने फैंस को दिया धन्यवाद
गौरव खन्ना ने कहा- अनुज पाड़िया के रोल की प्लानिंग तीन महीने के कैमियो के तौर पर बनाई गई थी, लेकिन ये तीन साल तक चलने वाले मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा बन गया। इस तरह का प्यार दुर्लभ है और मैं इसके लिए अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं।
रूपाली गांगुली से अनबन पर कही ये बात
शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर गौरव खन्ना ने कहा- मैं ऐसे इंटरव्यूज में कभी शामिल नहीं होता या अफवाहों पर कभी रिएक्शन नहीं देता। जो काम हमने मिलकर बनाया है वह मायने रखता है। मैंने हमेशा अपने स्किल पर ध्यान दिया है और इसके लिए बहुत मेहनत भी करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications