'वनराज शाह' और 'काव्या' के बाद अब इस एक्टर ने छोड़ा 'अनुपमा', बोले- 'मैं नहीं बनना चाहता बाप'

Anupama Gaurav Sharma Quit: मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी में नंबर 1 शो है। लेकिन बीते कुछ समय सेइस शो के अब तक कई कलकारों ने अचानक शो को अलविदा कह दिया। सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के बाद अब एक और एक्टर ने अनुपमा शो छोड़ दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, जल्द ही अनुपमा शो में 15 साल का लीप आने वाला है। जिसकी वजह से शो में कई कलाकारों की एंट्री होगी तो कई एक्टर्स को शो छोड़ना होगा। ऐसे में अब अनुपमा के बेटे तोषू का रोल निभाकर फेमस हुए गौरव शर्मा ने शो छोड़ने का फैसला किया है। साथ ही एक्टर ने इसके पीछे वजह भी बताई।

Gaurav Sharma

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव शर्मा ने अनुपमा छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि अब मेरा आगे बढ़ने का समय आ चुका है। मैं 21 साल की बेटी के पिता का किरदार नहीं निभा सकता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी असली उम्र के हिसाब से लीप के बाद तोषू का किरदार निभाना मेरे लिए सही नहीं है।'

गौरव शर्मा ने आगे कहा कि, 'मैंने इस बारे में अपनी टीम से बात की और विचार साझा किए। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मेरी स्थिति को काफी बेहतर तरीके से समझा। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा अनुभव अद्भुत रहा है और मैं उन्हें याद करूंगा।' अब गौरव के जाने के बाद उनकी जगह कौन आएगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो गौरव की जगह अब मनीष नागदेव तोषू का रोल निभाएंगे। हालांकि, ये कंफर्म नहीं हुआ है।

बता दें कि, सबसे पहले सुधांशु पांडे ने अनुपमा शो छोड़ा था। उन्होंने अचानक इंस्टा पर लाइव आकर ऐलान किया था कि वह अब अनुपमा में नजर नहीं आएंगे। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद काव्या का रोल निभा चुकीं मदालसा शर्मा ने भी शो छोड़ने का फैसला किया। एक्ट्रेस की मानें तो उनके किरदार के हिसाब से कहानी में काफी बदलाव हो चुके थे जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+