Anupama Spoiler Alert: घर छोड़कर भाग जाएंगे बापूजी, अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाएंगे वनराज शाह
Anupama Spoiler Alert: 'अनुपमा' सीरियल इस वक्त टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। शो के हर एक किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस वक्त शो की कहानी काफी दिलचस्प चल रही है।
पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि कैसे अनुपमा ने गुलाटी और राहु की उसके खिलाफ योजना और साजिश का पर्दाफाश किया और वह उन्हें सबक सिखाने और अपना सम्मान वापस पाने की कसम खाती है।

वहीं आने वाले एपिसोड में यशदीप अपनी मां के साथ डिंपी और टिट्टू की शादी में शामिल होने के लिए भारत आएंगे।इसके अलावा प्रोमो में दिखाया गया था कि चश्मा होने के बावजूद बापूजी अपनी परपोती ईशानी को गलत दवा दे देते हैं। जिसकी वजह से पूरा परिवार उसे लेकर अस्पताल जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में बापूजी अचानक बिना किसी को बताए घर छोड़कर चले जाएंगे। जिनको ढूंढने के लिए एक बार फिर शाह परिवार अनुपमा के चरणों में गिर जाएगा।
ईशानी को गलत दवा देने के गिल्ट में बापूजी घर छोड़कर चले जाते हैं। अब बाबूजी को ढूंढने के लिए अनुपमा क्या करेंगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा। लेकिन हर वक्त उनके सामने अकड़ने वाले वनराज सिंह भी गिड़गिड़ाने लगेंगे। क्योंकि परिवार का हर सदस्य बापूजी के बेहद करीब है।
इसके अलावा यशदीप ने बाबूजी से यह भी वादा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह हमेशा अनुपमा का समर्थन करेंगे और उसके लिए मौजूद रहेंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि यशदीप और अनुपमा के बीच सारे गिले-शिकवे खत्म हो सकते हैं। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि यशदीप का भारत लौटना और बापूजी का घर छोड़कर जाने से शाह परिवार में क्या नया भूचाल आने वाला है। फैन्स की मानें तो बाबूजी की वजह से अनुपमा और अनुज कपाड़िया फिर एक हो सकते हैं। देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications