Anupama: अनुपमा में आया 15 साल का लीप, क्या अनुज ने छोड़ा शो? प्रोमो देख फैंस उठा रहे सवाल

Anupama Spoiler Alert: मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा फैंस का पसंदीदा शो है। शो की कहानी में अब एक बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो जारी किया है। जिसके मुताबिक सीरियल में 15 साल का लीप आ गया है। साथ ही शो में नए स्टार्स की एंट्री हुई है।

अनुपमा सीरियल में 15 साल का लीप आने के बाद कहानी में काफी कुछ बदल जाएगा। अब अनुपमा बुढ़ी हो चुकी हैं। चश्मा लगाए उनका नया लुक देख फैंस काफी हैरान हैं। वहीं आध्या भी अब बड़ी हो जाएंगी। हालांकि प्रोमो में कहीं भी अनुज नजर नहीं आए जिसके बाद फैंस परेशान हो गए कि कहीं उनका भी सीरियल से पत्ता साफ तो नहीं हो गया।

Anupama

प्रोमो में ये रिश्ता क्या कहलाता है के रोहित यानी शिवम खजुरिया की भी झलक देखने को मिली। जो कि खुद को अनुपमा का बिजनेस पार्टनर बताता है। अब अनुज की जगह शिवम को देख फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है। बता दें कि, अनुज के अलावा और भी कई एक्टर्स को प्रोमो में नहीं दिखाया गया।

प्रोमो में दिखाया गया है कि लीप के बाद आध्या एक टूर गाइड का काम कर घर चलाती हैं। इसके अलावा पुराने किरदारों में केवल बापू जी और अनुपमा ही नजर आए। शाह परिवार का कोई भी सदस्य नहीं दिखा। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले शो में अब कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं प्रोमो सामने आने के बाद अनुपमा फैंस काफी निराश हैं। क्योंकि पहले ही कई स्टार्स इस शो को छोड़ चुके हैं।

बता दें कि, आखिरी बार सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा की शादी हो रही होती है। दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते हैं और इस जश्न में पूरा परिवार खुश होता है। लेकिन मंडप में अचानक आग लग जाती है और इस आग में डिंपी फंस गई जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। डिंपी की मौत का सारा आरोप आध्या पर लगता है जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा। इसके बाद शो में 15 साल का लीप आ गया।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert in Hindi: तपिश को होगा लकवा, खतरे में होगी अनुज कपाड़िया की जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+