Anupama Spoiler Alert in Hindi: तपिश को होगा लकवा, खतरे में होगी अनुज कपाड़िया की जान

Anupama Spoiler alert in Hindi: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा में फिर सस्पेंस बन रहा है। इस बार चीजें काफी हद तक चेंज जाने वाली हैं। फैंस के फेवरेट इस सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे अनुज और अनुपमा की शादी होने वाली है और माहौल काफी पॉजिटिव है। मगर कुछ शाह परिवार के लोगों को कहां खुशी मिलती है। डॉली जमकर डिंपी के कान भरता है और उसे भड़काता है। अब डॉली अनुपमा से दुश्मनी निकालेगी।

डॉली सीधे तौर पर अनुपमा को कुछ नहीं कह पा रही है, यही वजह है कि वो उसकी बेटी आध्या को निशाना बना रही है। क्योंकि उसे लगता है कि अनुपमा ने उसकी बेटी मीनू को बढ़ावा देकर उसे गलत राह पर आगे बढ़ा दिया, इसलिए वो इसका बदला उसकी बेटी को परेशानी देकर लेना चाहती है। घर में आग लगने से डिंपी की जान चली गई और आध्या ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, मगर फिर भी डॉली उसे ही गुनाहगार मान रही है। जबकि जिस समय डिंपी मौत के मुंह में जाने वाली थी तब डॉली ने उसे बचाने की जरा भी कोशिश नहीं की।

Anupama Spoiler alert in Hindi

अब अनुपमा सीरियल में आगे आपको देखने को मिलेगा कि तपिश को जब अपनी पत्नी की मौत के बारे में मालूम चलेगा तो वह भागा हुआ आशा भवन आएगा। अपनी पत्नी की लाश देखकर वो हैरान रह जाएगा और उस समय को याद करेगा जब डिंपी बार-बार उससे झगड़ा किया करती थी। तपिश याद करेगा कि कैसे डिंपी ने उससे यहां रुक जाने को कहा था लेकिन उसने मुंबई जाने का फैसला किया। तपिश डिंपी की मौत का जिम्मेदार खुद को मानने लगेगा और इस सोच में इतना गहरा डूब जाएगा कि इसका उसके दिमाग पर असर होगा और तपिश को पैरालिसिस का अटैक पड़ेगा।

ये खबर तो पहले ही आ चुकी थी कि कुंवर अमर कौशिक (तपिश) के किरादर को शो से खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन उनका शो से एग्जिट ऐसा होगा इस बार में शायद किसी ने नहीं सोचा था। उधर अनुज को महसूस होगा कि कोई उसका पीछा करने की कोशिश कर रहा है। वो अनुपमा को इस बारे में बताने की कोशिश करेगा मगर नेटवर्क खराब होने के चलते नहीं बता सकेगा।

अनुपमा भी उससे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेगी मगर मैसेज डिलीवर नहीं होगा। किसी तरह के खतरे को महसूस करते हुए अनुज कपाड़िया वापस अनुपमा के पास लौटने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+