Anupama Spolier: अनुपमा को छोड़ भाग जाएगी आध्या, क्या अनुज की हो जाएगी मौत?
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में जल्द ही नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो में जल्द लीप आने वाला है लेकिन उससे पहले ही कहानी पूरी पलटने वाली है। शो में डिंपी की मौत का आरोप आध्या पर लग जाता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज की जान पर खतरा मंडराएगा।
अनुपमा सीरियल में डिंपी की मौत के बाद पूरा परिवार टूट जाता है। इसके बाद डॉली आध्या के खिलाफ शिकायत दर्ज करती हैं जिसके बाद पुलिस आध्या के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आशा भवन आती है। अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आध्या डिंपी की मौत के लगे आरोप से घबरा जाती हैं और खुद को एक कमरे में बंद कर लेंगी।

जहां एक तरफ हर कोई डिंपी की मौत का जिम्मेदार आध्या को बताता है तो वहीं हर बार की तरह अनुपमा अपनी बेटी की ढाल बनकर खड़ी होंगी। शो में ट्विस्ट तो तब आता है जब आध्या भाग जाती है और अनुपमा बार-बार अनुज को फोन करती हैं तभी उन्हें एहसास होता है कि कुछ गलत होने वाला है।
दरअसल, जब अनुपमा हर तरफ आध्या की तलाश करती हैं लेकिन वह नहीं मिलती। वह घबरा कर अनुज को फोन करती हैं उस वक्त वह एयरपोर्ट में होते हैं। अनुज से अनुपमा जल्द ही घर आने को कहती हैं अनुज भी अगली फ्लाइट की टिकट बुक कर लेता है। अनुज को ऐसा लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है और वो कोई और नहीं अंकुश होता है।
अंकुश अपनी चाल में बातचीत कर अनुज को अपना खास बनाने की कोशिश करता है। यहां तक कि वह अपनी तमाम गलतियों के लिए अनुज से हाथ जोड़कर माफी भी मांग लेता है। लेकिन अनुज अंकुश से कहता है कि वह घर जाना जाता है अनुपमा और आध्या इंतजार कर रही है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज खाई में गिर जाता है। अब अनुज की जान बच पाएगी या नहीं इस राज से पर्दा आने वाले एपिसोड में खुलेगा।
ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा में आया 15 साल का लीप, क्या अनुज ने छोड़ा शो? प्रोमो देख फैंस उठा रहे सवाल












Click it and Unblock the Notifications