Anupama Spoiler Alert: मौत के मुंह से बाहर आई अनुपमा, अब मेघा से होगा आमना-सामना, आएगा नया ट्विस्ट
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि ये सीरियल टीआरपी में नंबर वन पर है। अब इसके अगले एपिसोड में अनुपमा कुछ ऐसा करने वाली हैं जिसे देख उनके फैंस खुश हो जाएंगे।
अनुपमा के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि एक बार फिर वह मौत के मुंह से बाहर आ गई हैं और खुशी-खुशी वह अपने आश्रम में वापसी करती हैं। उन्हें देखने के बाद पूरा आश्रम खुशी से झूम उठता है। इतना ही नहीं अनुपमा के स्वागत के लिए खूब नाच-गाना होता है। वहीं आध्या और अनुज भी सबके साथ जश्न मनाएंगे।

इसके बाद सागर अनुपमा से कहते हैं कि उनको अब सेहत का ख्याल रखना होगा और जिंदगी में बस यही लक्ष्य लेकर चलना है। लेकिन सागर की ये बात सुनकर अनुपमा सोच में पड़ गईं और उनको अपने एक काम याद आता है। ये काम कोई और नहीं बल्कि अनुपमा मेघा के घर जाएंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे मेधा अकेले घर में अंधेरे में बैठी होती हैं और तभी अनुपमा की एंट्री होती है।
बता दें कि, ये मेघा वही हैं जिसने अनुपमा को खंजर से मारा था। प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि अनुपमा अपना बचा कुचा सारा हिसाब पूरा करेंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे अनुपमा और मेघा एक दूसरे पर बड़े इल्जाम लगाती हैं। खैर अब अपकमिंग एपिसोड में देखना होगा कि शो में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।
हाल ही में टीवी सीरियल अनुपमा वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे ने अचानक अलविदा कह दिया। एक्टर ने अचानक इंस्टाग्राम पर लाइव आकर शो को छोड़ने का ऐलान किया। सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से फैंस काफी निराश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं उनके जाने के बाद अनुपमा की टीआरपी घट सकती है।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: जल्द ही आध्या का होगा अनुज से सामना, मगर इस वजह से नहीं होगा मिलन












Click it and Unblock the Notifications