बचपन में डॉक्टर ने मेरे साथ...अनुपमा के Ex पति का गंभीर खुलासा, रोंगटे खड़े कर देगी 12 साल के 'वनराज' की कहानी
Sudhanshu Pandey: रुपाली गांगुली के सीरियल 'अनुपमा' में 'वनराज' के किरदार में सुधांशु पांडे ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। बीवी पर तमाम तरह की रोक लगाने वाले एक सख्त पति की भूमिका वनराज से शानदार शायद ही कोई कर सके। सुधांशु काफी टैलेंटेड हैं और अपने 'वनराज' वाले किरदार में जान फूंकने वाली उनकी एक्टिंग स्किल्स चीख-चीखकर इस बात की गवाही देती है। मगर शो में दमदार किरदार वाले शुधांशु की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
जरूरी नहीं है कि रील लाइफ में जैसा दिख रहा हो वैसा कुछ एक्टर या आर्टिस्ट की निजी जिंदगी में भी हो। कई बार निजी जिंदगी की कहानी रील स्टोरी से खुशनुमा होती है तो कई बार एक काला सच होता है एक्टर की जिंदगी का, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। इस काले सच को हाल ही में फैंस के चहेते वनराज ने खुद सामने रखा है।

सिद्धार्थ कन्नन को दिये एक इंटरव्यू में अनुपमा के एक्स पति वनराज ने बताया कि कैसे बचपन में वे बहुत बुरी तरह से छेड़खानी का शिकार हो चुके हैं। ये वाकया ऐसा था, जिसने उनकी अंदर से रूह को कंपा कर रख दिया था। सुंधाशु ने गंभीर खुलासा करते हुए बताया कि बचपन में वे मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके हैं।
इसके अलावा एक्टर ने अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को भी बयां किया है। दोनों ही घटनाओं ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया था। एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को इन सबसे बाहर निकाला। सुधांशु ने इंडस्ट्री के काले सच को सबके सामने रखते हुए कहा कि वे कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है जैसी बातों पर कतई भरोसा नहीं करते।
एक्टर ने कहा कि इंडस्ट्री में एक्टर्स से हर स्थिति में समझौता करने की उम्मीद की जाती है। एक्टर ने फिर एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बचपन में एक डॉक्टर ने कैसे उनका मोलेस्टेशन किया था। इस घटना ने एक्टर के दिमाग पर बहुत बुरा असल डाला था।
सिर्फ 12 साल के थे शुधांशु, जब परिवार के फंक्शन में एक डॉक्टर से मिले थे। डॉक्टर ने उन्हें कमरे में ले जाकर छूने की कोशिश की थी। मगर एक्टर को पता लग गया कि इसके इरादे सही नहीं है। उन्होंने तुरंत उसे धक्का देकर अपना मां को सारी बात बताई।
ये तो रही बचपन की बात, शुधांशु को सिनेमा में आने के बाद भी कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया। तो एक्टर ने साफ कह दिया कि वे इस तरह के इंसान बिल्कुल भी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications