Anupama: अनुज-अनुपमा की कुछ इस तरह होगी मुलाकात, लेकिन कहानी में आएगा ये दिलचस्प मोड़
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में हर बार एक नया ट्विस्ट आता है। यही वजह है कि ये शो अब फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले शो बन गया है। काफी समय अनुज और अनुपमा की मुलाकात को लेकर शो में सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन क्या दोनों सच में मिल पाएंगे इसका जवाब अगले एपिसोड में मिलने वाला है।
मेकर्स ने अनुपमा और अनुज की मुलाकात को लेकर लगातार शो में नया ट्विस्ट ला रहे हैं। ऐसे में अब फैंस भी चाहते हैं कि दोनों फिर से मिल जाएं। अब शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा और अनुज की मुलाकात कुछ अलग अंदाज में होने वाली है।

दरअसल, अनुपमा और अनुज कपाड़िया की एक दूसरे से मुलाकात तो होती है लेकिन ये इतनी आसान नहीं होगी। बता दें कि, नंदिता मंदिर में बच्चे के साथ होती है। लेकिन फिसलन की वजह से वह गिर जाती है। ऐसे में उसको बचाने के लिए अनुज तेजी से दौड़ते हैं और बच्चे को बचा लेंगे। तभी उनकी पहली मुलााकात अनुपमा से होगी। लेकिन इसके साथ ही कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है।
जब अनुपमा और अनुज कपाड़िया की मुलाकात होगी तो फैंस को ये उम्मीद होगी कि दोनों एक दूसरे को गले लगाकर मिलेंगे। लेकिन नहीं ऐसा नहीं होने वाला है। क्योंकि अनुज को अनुपमा से नफरत हो चुकी है। जैसे ही अनुपमा उनके गालों पर हाथ फेरने की कोशिश करेगी तो अनुज हाथ को झटक देंगे।
ऐसा इसलिए अनुज को लगता है कि उन्होंने अनुपमा को पाने के लिए अपना सबकुछ दाव पर लगा दिया है। यहां तक कि अपनी बेटी, बिजनेस और घर सबकुछ उन्होंने खो दिया है। इतना ही नहीं अब अनुपमा भी उनके हाथ से जा चुकी है। दोनों के रिश्ते के बीच आई ये कड़वाहट अब अनुपमा मिटाने की कोशिश करेगी? खैर इन सभी सवालों का जवाब फैंस को आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications