Anupama: टीआरपी में नंबर 1 पर बना हुआ है अनुपमा, स्टार्स की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
Anupama Starcast Fees: अनुपमा सीरियल नंबर 1 पर बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल ने इस बार भी हमेशा की ही तरह नंबर 1 पर जगह बरकरार रखी हुई है। रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा इस सीरियल में सीरीज का पहला सीजन मिल रहा है, जिसके 1333 एपिसोड हैं। अनुपना वनराज शाह की ये कहानी फैंस के दिलों को हमेशा से छूती रही है।
अनुपमा सीरियल की रुपाली गांगुली जान हैं। एक्ट्रेस ने जिस कदर अनुपमा के रोल को जिया है, वो वाकई काबिलेतारीफ है। किसी और को अनुपमा के किरदार में इमैजिन कर पाना भी सोच से परे है। ऐसे में जब स्टारकास्ट की फीस की बात हो ही रही है तो सबसे पहले बात करते हैं सीरियल की जान रुपाली कितने पैसे चार्ज करती हैं।

अनुपमा कितना कमाती हैं?
खबरों की मानें तो रुपाली गांगुली एक एपिसोट के 3 लाख रुपये के आसपास चार्ज करती हैं। रुपाली ही शो की जान हैं। शो से न जाने कितने ही किरदारों को रिप्लेस किया गया है मगर फैंस के लिए रुपाली को रिप्लेस किया जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
जानें अनुज कपाड़िया की फीस
अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना एक एपिसोड के डेढ़ लाख रुपये के आसपास चार्ज करते हैं। अनुज ने अनुपमा का लवर बनकर फैंस का दिल जीतने में शुरू से ही कोई कसर नहीं छोड़ी।
वनराज की कमाई जानकर उड़ेंगे होश
अब बात करते हैं शो में दमदार किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे यानी वनराज की। खबरों के मुताबिक वनराज अनुपमा शो में प्रति एपिसोड डेढ़ लाख रुपये के आसपास चार्ज करते हैं।
बाबूजी को मिलता है इतना पैसा
शो में अनुपमा और वनराज के बाबूजी का किरदार निभा रहे अरविंद वैद्य प्रति एपिसोड 25,000 रुपये चार्ज करते हैं।
निधि शाह को मिलती है इतनी फीस
अनुपमा शो से निधि शाह एक एपिसोड के 32,000 रुपये चार्ज करती हैं। निधि की बात करें तो उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आता है। वे अनुपमा की बहू का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत रही हैं।
एक शो का कितना कमाती हैं काव्या?
मदालसा शर्मा की बात करें तो वे एक एपिसोड का 30 से 35 हजार रुपये चार्ज करती हैं। मदालसा इस शो में काव्या का रोल प्ले कर रही हैं, जो वनराज का दूसरी पत्नी हैं।
बा को मिलता है इतना पैसा
शो में बा बनीं अल्पना बुच को लेकर खबर है कि वे एक शो के 25,000 रुपये के आसपास चार्ज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications