'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात करते हुए रो पड़े अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, देखें वीडियो
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से वाहवाही मिल रही है।
मुंबई, 15 मार्च। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से वाहवाही मिल रही है। कमाई के मामले में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और फिल्म से 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म पर चर्चा करने के लिए डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर और पल्लवी जोशी आजतक के स्टूडियो पहुंचे, जहां उन्होंने कश्मीरी पंडितों से भी बातचीत की। कश्मीरी पंडितों से बातचीत के दौरान अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री अपने आंसुओं को नहीं रोक सके।
यह भी पढ़ें: गोवा: AAP में शामिल हुए खनन कार्यकर्ता पुति गांवकर, चुनावों में सीएम प्रमोद सावंत को देंगे सीधी टक्कर

अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री हुए भावुक
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीरी फाइल्स इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से लौट रहे कश्मीरी पंडित खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं। इस फिल्म ने उनकी उस दुखती रग पर हाथ रख दिया है जो अब नासूर बन गई है। आज तक के स्टूडियो में इस फिल्म के बारे में कश्मीरी पंडितों से बात करते हुए अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री भावुक हो गए।

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बयां करती है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित यह फिल्म नब्बे के दशक में घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके निष्कासन की कहानी बयां करती है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबाली और पुनीत इस्सर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ने कमाई के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड
कमाई के मामले में द कश्मीर फाइल्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड कमाई के मामले में कश्मीर फाइल्स ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाडी को पीछे छोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज होने के चौथे दिन 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 25 तारीख को रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी ने चौथे दिन 8.19 करोड़ और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने 14.51 करोड़ की कमाई की थी।

अब तक 8 राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म
फिल्म की सफलता और इसकी कहानी को देखते हुए अब तक इस फिल्म को 8 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, त्रिपुरा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications