वो फंक्शन ही फ्रॉड होगा जिसमें...' 'द कश्मीरी फाइल्स' को पुरस्कार ना मिलने पर गुस्से में आए अनुपम खेर
अनुपम खेर की इस साल सुपरहिट फिल्म द कश्मीरी फाइल्स ने लाखों फैंस का दिल जीता। अब फिल्म को बड़े पुरस्कार मिलने पर एक्टर ने बड़ा बयान दिया है।
मुंबई, 31 अगस्त: जहां बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स आमिर खान, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स फ्लॉप साबित हो रहे हैं। तो वहीं इन सबको पछाड़ते हुए अनुपम खेर ने इस साल 2 सुपरहिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई है। इसका जीता जागता उदाहरण है द कश्मीरी फाइल्स जिसने बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी है। अब एक्टर को उम्मीद है कि इस फिल्म को पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

द कश्मीरी फाइल्स को लेकर बोले अनुपम खेर
साल 2022 में अनुपम खेर एक ऐसा अभिनेता हैं जिनका नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल है। द कश्मीर फाइल्स और कार्तिकेय 2 के साथ, अनुपम खेर ने एक साल में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। जिसके बाद अब अभिनेता का मानना है कि फिल्म हर पुरस्कार जीतने के योग्य है।

'जिस फंक्शन में मुझे अवॉर्ड नहीं मिला वो...'
हाल ही में, जब अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को पुरस्कार मिलेगा। इस पर एक्टर ने कहा, "कश्मीर फाइल्स के लिए जिस फंक्शन में मुझे अवॉर्ड नहीं मिला... वो फंक्शन ही फ्रॉड होगा। आप कैसे 'द कश्मीर फाइल्स' को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं दे सकते हैं।"

'कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए'
इसके बाद अभिनेता ने इस बयान पर हंसते हुए कहा कि, "मैं यह बात अहम में आकर नहीं कह रहा हूं, बल्कि मुझे विश्वास है कि कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो उसका मतलब यही है कि आप ईमानदार नहीं हो सकते हैं।"

अनुराग कश्यप के बयान पर भड़के अनुपम खेर
हाल ही में अनुराग कश्यप ने फिल्म कश्मीरी फाइल्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिस पर अनुपम खेर ने अपनी टिप्पणी देते हुए कहा, "कौन है वो, कौन है अनुराग कश्यप?" फिर हंसते हुए अभिनेता ने कहा मीडिया यही सुनना चाहता है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि "मैं अनुराग कश्यप की बतौर फिल्म निर्माता बहुत इज्जत करता हूं, वह बहुत अच्छे निर्देशक हैं। हालांकि, हमें उनका सर्टिफिकेट थोड़ी चाहिए, वो कोई सर्टिफिकेट थोड़ी बांट रहे हैं कि ये अच्छी है और यह अच्छी फिल्म नहीं है। हमें जनता ने सराहा है और हम उसके लिए बहुत खुश किस्मत हैं।"

फिल्म कश्मीरी फाइल्स को लेकर अनुराग कश्यप ने दिया विवादित बयान
याद दिला दें कि फिल्म आरआरआर जो कि एसएस राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई है। फिल्म की सराहना करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था कि, "आरआरआर को पश्चिमी देशों में अलग तरह से देखा जाता है। उन्होंने आरआरआर खूब प्यार दिया है। अगर आरआरआर को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा जाता है, तो 99 फीसदी चांसेस हैं कि फिल्म अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो जाए। मुझे नहीं पता कि भारत की तरफ से कौन-सी फिल्म ऑस्कर 2023 के लिए भेजी जा रही है, बस मैं उम्मीद करता हूं कि वह कश्मीर फाइल्स न हो।" अपने इस बयान के बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications