'ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे..', मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी पर भड़के अनुपम खेर, क्यों हो रहे ट्रोल?
Anupam Kher Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला जो सामने आया है उसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
मणिपुर मामले में बोले अनुपम खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। वहीं मणिपुर मामले में महिलाओं के साथ हुई ऐसी शर्मनाक हरकत पर एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आइए जानते हैं अनुपम ने पोस्ट कर क्या संदेश दिया।

एक्टर ने की कड़ी सजा देने की मांग
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'मणिपुर में हुई दो महिलाओं के साथ राक्षसी वृती वाली घटना शर्मनाक है. मन में बहुत ज़्यादा क्रोध भी जागा है।मेरी राज्य सरकार/केंद्र सरकार से दरख्वास्त है कि जो इस घिनौनी हरकत के ज़िम्मेदार है उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। ऐसी सज़ा जिससे भविष्य में कोई सोचने से भी काँप उठे'।
फैंस ने किया ट्रोल
फिलहाल अनुपम खेर के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सीधी फांसी तो कभी कोई हिम्मत नहीं करेगा'। हालांकि वहीं कुछ फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। एक ने लिखा, 'आप भी काफी दिन तक सोए रहे आज आपको मणिपुर याद आ रहा है आप लोगों को तो एक मौका मिल गया है'। फिलहाल एक्टर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार ने भी किया गुस्सा जाहिर
इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। एक्टर ने लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर मैं हिल गया और काफी निराश भी हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में नहीं सोचेगा।'












Click it and Unblock the Notifications