शाहरुख खान को लेकर बॉलीवुड के इस फेमस डायरेक्टर ने दिया ऐसा बयान, कहा- 'वो मिडिल क्लास हैं, पैसों के बारे में'

Anubhav Sinha On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अनुभव सिन्हा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान को लेकर कही ऐसी बात
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने लोगों को मसाला फिल्मों से लेकर गंभीर सामाजिक मुद्दों वाली मूवीज तक दी हैं। उनकी फिल्मों में समाज, राजनीति और इंसानियत से जुड़े मुद्दे नजर आते हैं।

Anubhav Sinha

फिल्म 'रा.वन' के डायरेक्टर थे अनुभव सिन्हा

अनुभव सिन्हा ने इंडस्ट्री के बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, शाहरुख खान जैसे नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रा.वन' में काम किया था। ये फिल्म उनके दिल के काफी करीब थी। इस प्रोजेक्ट पर अनुभव सिन्हा ने काफी समय लेकर और मन लगाकर काम किया था।

शाहरुख खान की ये फिल्म बुरी तरह पिट गई थी

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म के इस तरह से फेल होने पर अनुभव सिन्हा काफी टूट गए थे। वहीं फे डिसूजा (Faye D'Souza) को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें एक बड़ा झटका लगा था जो कि सालों तक उनके साथ रहा था। यहां तक कि उन्होंने तो डायरेक्शन छोड़ने तक का फैसला कर लिया था।

साल 2011 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

आपको बता दें कि साल 2011 में शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस समय की सबसे महंगी भारतीय मूवी थी, जिसका बजट करीब 150 करोड़ रुपए के आसपास था।

200 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी ये फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा थे। उन्हें उम्मीद थी कि ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आएगी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसका बिजनेस नहीं हुआ था। वहीं हाल ही में अनुभव सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को करीब से जाना था।

'मैंने डायरेक्शन छोड़ने तक का फैसला कर लिया था'

फे डिसूजा से बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा- 'रा.वन' वैसी नहीं निकली जैसा हम सब चाहते थे। ये एक दिल टूटने जैसा था, जिसे मैंने अपने दिल, सीने और कंधों पर 2018 तक ढोया, जब मुल्क रिलीज हुई। रा.वन के फ्लॉप होने के बाद मैंने डायरेक्शन छोड़ने तक का फैसला कर लिया था।

'मिडिल क्लास सिर्फ पैसे के बारे में सोचते हैं'

-वहीं अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ये बहुत अजीब है कि वह दिल से अभी भी एक मिडिल क्लास लड़के हैं। ये मजाक नहीं है। मिडिल क्लास सिर्फ पैसे के बारे में सोचते हैं।

-अनुभव सिन्हा ने आगे कहा- पिछली बार जब मैं शाहरुख खान से मिला था, तो मैंने उनसे कहा था कि वह काफी मिडिल क्लास हैं और उन्होंने हंसते हुए इस पर सहमति भी जताई थी। उनके पास दुनिया भर का पैसा है, लेकिन सच बात ये है कि आपको क्या खुश करता है?

-अनुभव सिन्हा ने कहा कि ये देखना अद्भुत है कि शाहरुख खान अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों, आर्यन, सुहाना और अबराम की कितनी परवाह करते हैं। उन्होंने कहा- ये एक उपलब्धि है। ये उस व्यक्ति के लिए कठिन है जो दुनियाभर में इतना फेमस है। पैसे की बात तो छोड़ ही दें, जड़ों से जुड़े और जमीन से जुड़े रहना भी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+