Annu Kapoor का फ्रांस में चोरी हुआ सामान, कहा- ‘सब हो गया चोरी बचा तो सिर्फ..’

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि, यूरोप के दौरे के दौरान उनका बैग चोरी हो गया।

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर के साथ यूरोप दौरे के दौरान एक चौंका देने वाला हादसा हुआ। ऐक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुए बताया कि, यूरोप दौरे के दौरान उनका सामान चोरी हो गया। साथ ही वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि ट्रेन में विदेश यात्रा के दौरान बैग और गैजेट सहित उनका कीमती सामान चोरी हो गया।

अन्नू कपूर को चोरी हुआ सामान

अन्नू कपूर को चोरी हुआ सामान

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों फ्रांस में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि उनकी ट्रिप के दौरान उनके साथ ये हादसा हो जाएगा। दरअसल, फ्रांस जैसे देश में अन्नू कपूर के साथ एक हादसा हो गया। जी हां, यूरोप दौरे के दौरान उनका सामान चोरी हो गया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका सामान कैसे चोरी हो गया।

अन्नू कपूर ने शेयर किया वीडियो

अन्नू कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया और लिखा- 'यूरोप के दौरे पर हूं, लेकिन दुख की बात है कि यहां मेरा सामान चोरी हो गया है। उन्होंने बताया पेरिस में प्राडा का बैग चोरी करके ले गए, उसमें बहुत सारा फ्रैंक कैश और यूरो रखे हुए थे। उसमें मेरा आईपैड, डायरी, क्रेडिट कार्ड भी था। सबकुछ चोरी हो गया। पेरिस जाओ तो बहुत ध्यान रखना। यहां एक नंबर के मक्कार, चोर और जेब कतरे हैं। अभी जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराउंगा'।

फैंस को सावधान रहने की दी सलाह

एक्टर ने आगे ये भी बताया कि, यहां के कुछ रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सपोर्ट किया। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि- यहां जब भी आएं बहुत सावधान रहें। मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई है। लेकिन शुक्र है कि पासपोर्ट मेरे पास था।

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

अन्नू कपूर की इस वीडियो को देखने के बाद लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- बहुत बुरा हुआ। वहीं एक अन्य यूजर अपनी मां के साथ हुई फ्रांस में एक घटना जिक्र कर लिखा- 'यह सुनकर बहुत दुख हुआ। लेकिन मैं इससे संबंधित हूं। मेरी माँ के बैग से 2015 में पेरिस एफिल टॉवर में हमारा बहुत सारा पैसा चोरी हो गया। यह दिल तोड़ने वाला है'।

अन्नू कपूर की आखिरी फिल्म

अन्नू कपूर की आखिरी फिल्म

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर को आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में देखा गया था जो कि, साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा अन्नू टेलीविजन शो में भी काफी नजर आते हैं। उन्हें 90 के दशक के म्यूजिकल शो अंताक्षरी को जज करने और होस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि, अन्नू कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 40 साल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+