'अगर मैं हीरो होता तो वो जरूर मुझे KISS करती', 13 साल बाद अन्नू कपूर ने बताया मशहूर अभिनेत्री का सच
Annu Kapoor Recalls Priyanka Chopra Row: बहुमुखी प्रतिभा के धनी और दो बार के नेशनल अवॉर्ड विनर रहे अन्नू कपूर हमेशा अपनी किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने ANI के पॉडकास्ट में अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर बातें की और इसके साथ ही उन्होंने 13 साल पहले के उस विवाद पर भी खुलकर बोला, जिसने उस वक्त फिल्मी गलियारों में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी थी।

दरअसल यहां बात हो रही है मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की, जिन्होंने फिल्म '7 खून माफ' में अभिनेता अन्नू कपूर के साथ किसिंग सींस करने से मना कर दिया था, उस वक्त इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
इस बारे में अन्नू कपूर ने कहा कि 'अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कतई भी परेशानी नहीं होती, दरअसल हिरोईन को कभी भी हीरो को किस करने में दिक्कत नहीं होती है।'
'ना तो शक्ल, ना ही सूरत और ना ही कोई पर्सनालिटी...'
'अब मैं ठहरा आर्टिस्ट, जिसके पास ना तो शक्ल, ना ही सूरत और ना ही कोई पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें हुई मुझे किस करने में दिक्कत।' ये बात कहते हुए अन्नू कपूर खुद भी जोर-जोर से हंसने लग गए।
फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के 5वें पति का रोल अदा किया था
मालूम हो कि अन्नू कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के 5वें पति का रोल अदा किया था। ये फिल्म रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी "सुज़ाना के सात पति" की कहानी पर आधारित थी।
'देशभक्ति कोई परफ्यूम नहीं है कि...'
इसी के साथ ही उन्होंने 'देशभक्ति' पर भी काफी गूढ़ बात कही। उन्होंने कहा कि 'देशभक्ति कोई परफ्यूम नहीं है कि जिसे किसी पार्टी-फंक्शन में जाते वक्त खुद पर छिड़क लें और चलते बने, ये तो एक जज्बा है जो कि रगों में बहता है, वो भी दिन-रात और 24 घंटे।'
'कभी भी ग्रीन कार्ड और USA नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया'
उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत जज्बाती किस्म का इंसान हूं, मेरी बीवी खुद अमेरिकन हैं लेकिन मैंने कभी भी ग्रीन कार्ड और USA नागरिकता के लिए अप्लाई नहीं किया । मैं सारी जिंदगीभर इंडियन पासपोर्ट पर रहूंगा। मर जाऊंगा लेकिन कभी भी देश नहीं छोड़ूंगा, सच कहूं मैं बहुत लॉयल्टी टाइप का स्पर्म हूं।'
कर्णप्रिय गायक, अच्छे निर्देशक और जानदार टीवी होस्ट
आपको बता दें कि 20 फरवरी 1956 को भोपाल में जन्मे अन्नू कपूर बॉलीवुड और टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वो मंझे हुए कलाकार तो हैं हीं साथ ही वो कर्णप्रिय गायक, अच्छे निर्देशक, शानदार रेडियो डिस्क जॉकी और जानदार टीवी होस्ट भी हैं।
दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं अन्नू कपूर
अपने 45 साल से ज्यादा लंबे करियर में अन्नू कपूर ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और बहुत सारे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और दो भारतीय टेलीविज़न अकादमी पुरस्कार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications