सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्नू कपूर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है एक्टर की हालत

Annu Kapoor Chest Pain: अन्नू कपूर को गत 26 जनवरी की सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सीने में दर्द के चलते एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

annu kapoor

Recommended Video

    Annu Kapoor दिल्ली के Ganga Ram Hospital में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत | वनइंडिया हिंदी

    Annu Kapoor Chest Pain: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों और फिलहाल वेब स्टोरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से सूको खुश करने वाले फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को गत 26 जनवरी को सीने में दर्द के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि गत 26 जनवरी को उन्हें अचानक ही सीने में दर्द महसूस होने लगा जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर अन्नू कपूर का इलाज कर रहे हैं और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    सीने में दर्द के चलते अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती

    सीने में दर्द के चलते अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती

    दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब एक्टर अन्नू कपूर ठीक हो रहे हैं। उनके सीने का दर्द कम हो चुका है। आपको बता दें कि अन्नू कपूर ग्लैमर इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अन्नू कपूर को गत गुरुवार की सुबह सर गंगाराम अस्पताल में सीने में दर्द के चलते एडमिट कराया गया है।

    डॉक्टरों के अनुसार अब हालत स्थिर है

    डॉक्टरों के अनुसार अब हालत स्थिर है

    सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके सीने का दर्द भी कम हो चुका है। जल्द ही उनका पूरा हेल्थ अपडेट दिया जाएगा। अन्नू कपूर ने गत 24 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर मिलिट्री टैटू एंड ट्राइबल डांस फेस्टिवल (आदि शौर्य: पर्व प्रक्रम का) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    अन्नू कपूर के साथ हुई थी लाखों की ठगी

    अन्नू कपूर के साथ हुई थी लाखों की ठगी

    अन्नू कपूर पिछले साल नवंबर में तब सुर्खियों में छा गए थे, जब उन्होंने साइबर सेल में फ्रॉड की शिकायत की थी। उनके बैंक के केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने के बहाने एक ऑनलाइन जालसाज द्वारा कथित तौर पर उनसे 4.36 लाख रुपए की ठगी हो गई थी। धोखाधड़ी के दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ था। जानकारी के अनुसार वह जालसाज लोगों को बैंक खाते खुलवाने में मदद करता था और खूब कमीशन कमाता था। पुलिस की मदद से अन्नू कपूर को उससे से कुल 3 लाख रुपए ही वापस मिले थे।

    40 साल से इंडस्ट्री में कर रहे हैं काम

    40 साल से इंडस्ट्री में कर रहे हैं काम

    अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका असली नाम अनिल कपूर है। वह एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी दमदार काम किया है। वह पिछले 40 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टिंग के अलावा अन्नू 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो भी करते हैं, जो 92.7 बिग FM पर एयर होता है। उन्होंने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।

    कई बेहतरीन फिल्मों में कर चुके हैं काम

    अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' से बॉलीवुड में डेव्यू किया था लेकिन उन्हें इस मूवी में क्रेडिट नहीं मिला था। कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें 'फिल्म उत्सव' से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'तेजाब', 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'सात खून माफ' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर में भी नजर आए थे।

    'अंताक्षरी' शो किया था होस्ट

    टीवी की बात करें तो अन्नू कपूर ने 'अंताक्षरी' शो होस्ट किया था और ये खूब सफल रहा था। अन्नू कपूर को आखिरी बार साल 2022 में वेब सीरीज क्रैश कोर्स में देखा गया था जिसमें वह कोटा में एक कोचिंग संस्थान के प्रमुख का रोल निभाते नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उन्होंने नेगेटिव करिदार निभाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+