VIDEO: 'मेकअप है या मजाक, ये तो...', अंकिता लोखंडे Look को लेकर हुईं बुरी तरह ट्रोल

'मेकअप है या मजाक, ये तो...', अंकिता लोखंडे Look को लेकर हुईं बुरी तरह ट्रोल

मुंबई, 05 मई: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए फैशन गोल देती रहती हैं। हालांकि, राहुल महाजन की पत्नी नताल्या इलिना की जन्मदिन की पार्टी के लिए उनका हालिया लुक सोशल मीडिया पर ट्रोल का कारण बन गया है। अंकिता लोखंडे का हालिया लुक सोशल मीडिया यूजर को पसंद नहीं आया। अपने मेकअप को लेकर अंकिता लोखंडे बेरहमी से ट्रोल हो गई हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन और बहन आशिता लोखंडे के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं।

अपने ऑल-ब्लैक लुक के लिए ट्रोल हुईं अंकिता

अपने ऑल-ब्लैक लुक के लिए ट्रोल हुईं अंकिता

सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे का वीडियो सामने आने के बाद उनके मेकअप के लिए उन्हे बेरहमी से ट्रोल किया गया है। चाहे उनकी शादी हो या कोई भी पार्टी, अंकिता लोखंडे हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि अंकिता लोखंडे का हालिया फैशन एक्सपीरिमेंट नेटिजन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। अंकिता नताल्या इलिना की बर्थडे पार्टी में ऑल-ब्लैक लुक में शिरकत कर रही थीं। जबकि उनका पहनावा ड्रेसिंग सेंस कमाल का था। अंकिता का ड्रेस तो ठीक था लेकिन उनका मेकअप फैंस को पसंद नहीं आया।

'ये मेकअप किया है कि मजाक...'

'ये मेकअप किया है कि मजाक...'

जैसे ही अंकिता लोखंडे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, कई लोगों ने अंकिता के 'नॉट सो गुड मेकअप' की ओर इशारा किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये मेकअप किया है कि मजाक।" एक अन्य ने लिखा, "केंडला जेनर की नकल, हद है यार।''

14 दिसंबर 2021 को अंकिता-विक्की ने की शादी

14 दिसंबर 2021 को अंकिता-विक्की ने की शादी

अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 4 दिसंबर, 2021 को मुंबई में शादी की थी। वहीं अंकिता का नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी जुड़ा था। अंकिता लोखंडे जिन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 7 साल तक डेट किया था।

अंकिता-विक्की फिलहाल रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी हैं

अंकिता-विक्की फिलहाल रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी हैं

अंकिता लोखंडे और विक्की दैन फिलहाल दोनों वर्तमान में रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं, जहां भारतीय हस्तियां और उनके जीवनसाथी वास्तविक जीवन के जोड़ों के रूप में अपनी केमिस्ट्री का चैलेंज दिया जाता है। इस शो में एक जोड़ी-दूसरी जोड़ी से प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देते हैं।

पार्टी में कौन-कौन हुए शामिल

पार्टी में कौन-कौन हुए शामिल

बता दें कि अंकिता-विक्की के अलावा नताल्या इलिना की बर्थडे पार्टी में भाग्यश्री, हिमालय दस्सानी, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत और बलराज समेत रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के तमाम कंटेस्टेंस आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+