Bigg Boss 17: क्या सिम्पथी के लिए सुशांत का नाम लेती हैं अंकिता लोखंडे? एक्ट्रेस ने कहा-'इसमें कुछ गलत..'
Ankita Lokhande: सलमान खान के रियलिटी शो बिग-बॉस 17 में जब से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आई हैं उनके अक्सर या तो अपने पति विक्की कौशल के साथ झगड़े होते हैं। या फिर वह नेशनल टीवी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करती हैं। वह एक्टर से जुड़ी यादों को अक्सर साझा करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस पर कई बार सवाल उठा चुके हैं कि अंकिता लोखंडे केवल शो जीतने के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम का इस्तेमाल करती हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता की सास ने अपनी बहू पर इल्जाम लगाया था कि वह सुशांत का नाम सिम्पथी के लिए यूज करती हैं। लेकिन अब आखिरकार अंकिता लोखंडे ने इस पर चुप्पी तोड़ी।

बिग-बॉस 17 में आई मीडिया ने अंकिता लोखंडे से पूछा कि आखिर वह क्यों शो में बार-बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लेती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं है। अभिषेक और मैं सुशांत के बारे में इसलिए बात करते थे क्योंकि वह उन्हें अपना आइडल मानते हैं। वह हमेशा से सुशांत जैसा बनना चाहते हैं।
अंकिता लोखंडे ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैंने अब तक उनके बारे में अच्छी बातें ही बोली हैं। उन्होंने अब तक काफी अच्छे काम किए हैं और उनकी जर्नी मैंने देखी है। मुझे उनके लिए काफी गर्व महसूस होता है ऐसे में अगर मैं सुशांत के बारे में बात कर भी रही हूं तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है।'
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए और डेट करना शुरू किया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने काई पोचे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन साल 2020 में सुशांत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। तब तक उनका अंकिता से रिलेशनशिप खत्म हो चुका था। भले ही एक्टर की मौत को 4 साल होने वाले हैं लेकिन आज भी अंकिता उन्हें याद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications