अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन का नया अवतार, लोग बोले- ये तो अगली राधे मां है, वीडियो हुआ वायरल
Vicky Jain Mother Viral Video: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। टीवी के इस फेमस रिएलिटी शो में अंकिता लोखंडे अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई थी। इस शो में उनकी सास रंजना जैन ने भी खूब सुर्खियांबटोरी थीं।
अंकिता लोखंडे की सास का नया रूप
विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बिग बॉस 17 में लाइमलाइट लूट ली थी। शो के वैमिली वीक एपिसोड में विक्की जैन की मां ने बहू अंकिता जैन को सरेआम कई तरह की बातें कही थीं। इस एपिसोड के बाद से ही इंटरनेट पर विक्की जैन की मां रंजना जौन को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।

रंजना जैन का ऐसा वीडियो हो रहा है वायरल
फिलहाल विक्की जैन की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महारानी के अवतार में दिखाई दे रही हैं और लोग उन्हें देख तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, विक्की जैन के बड़े भाई और रेशू जैन के पति विशाल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पैरेंट्स तीर्थंकर भगवान के माता-पिता वामादेवी और अश्वसेन का किरदार निभा रहे हैं।
महारानी के अवतार में नजर आईं विक्की जैन की मां
विक्की जैन के पापा और मम्मी, दोनों ही स्टेज पर राजा और महारानी के अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों ने राजा-रानी की पोषाक भी पहनी हुई है। वहीं एक दूसरे वीडियो में अंकिता लोखंडे की सास के साथ एक महिला फोटो भी क्लिक करवा रही है लेकिन वह उनके बगल में नहीं, बल्कि पैर के पास बैठी हुई। साथ ही एक छोटी-बच्ची को भी रंजना जैन की गोद में बिठाकर फोटो खिंचवाया जा रहा है।
जैन मंदिर के कार्यक्रम में अंकिता की सास ने लिया हिस्सा
आपको बता दें कि जैन धर्म में मंदिर बनने के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम में अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन और सुसर ने हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने वीडियो को लेकर कही ऐसी बात
विक्की जैन की मां रंजना जैन का रानी की वेशभूषा वाला ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए हैं। अंकिता लोखंडे की सास का ऐसा अवतार देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्योंकि सास भी कभी बहू थी। ये तो अंकिता से बड़ी नौटंकीबाज लग रही हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- यही अगली राधे मां हैं। एक यूजर ने लिखा है- विक्की की मां, तो लोगों की माताजी बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications