अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त 6 दिन बाद बरामद, क्या हुआ था दोनों के साथ? जानें सच
Ankita Lokhande: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी घरेलू मेड की बेटी और उसकी दोस्त के गायब होने की खबर दी थी। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मदद की अपील करते हुए दोनों बच्चियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
अंकिता के मेड की बेटी और उसकी दोस्त बरामद
अब अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने एक राहत भरी खबर दी है। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि दोनों बच्चियां सुरक्षित मिल गई हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है और सुकून मिल रहा है कि नेहा और सलोनी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

अंकिता लोखंडे ने मुंबई पुलिस को दिया धनयवाद
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने लिखा है- हम दिल से मुंबई पुलिस का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बहुत तेजी से कार्रवाई की है। आप सच में बेस्ट हैं। साथ ही उन सभी लोगों का आभार, जिन्होंने हमारी पोस्ट को शेयर किया और समर्थन दिया। आपकी दुआओं और मदद से ही ये सब संभव हो सका है।
कब लापता हुई थीं दोनों लड़कियां?
-अंकिता लोखंडे ने इससे पहले जो जानकारी दी थी, उसके अनुसार हाउस हेल्पर कांता की बेटी सलोनी और उसकी दोस्त नेहा गत 31 जुलाई 2025 से गायब थीं। आखिरी बार दोनों को वकोला इलाके में देखा गया था। परिजनों ने इस संबंध में मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
-वही अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की थी कि यदि किसी को इन बच्चियों की कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जब ये मामला सामने आया, उसी दौरान विक्की जैन का जन्मदिन भी था। गत 1 अगस्त 2025 को कपल ने दोस्तों के साथ मिलकर विक्की का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
विक्की जैन का बर्थडे सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया पर विक्की जैन के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए थे। हालांकि, जैसे ही बच्चियों के लापता होने की खबर मिली, अंकिता और विक्की ने फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications