अंकिता लोखंडे पर भड़के उनके ससुर, विक्की के पापा ने एक्ट्रेस की मां को कहा- औकात क्या है आपकी?

Ankita Lokahnde: बिग बॉस 17 जब से शुरू हुआ है तब से इस घर में मौजूद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने के बाद से कपल सिर्फ लड़ाई करते ही नजर आ रहा है। अब ये लड़ाई कपल के परिवार तक जा पहुंची है।

विक्की जैन की मां की हो रही है चर्चा
वहीं शो में फैमिली वीक में विक्की जैन की मां के बिग बॉस के घर में आने के बाद से हर जगह उनकी बातों को लेकर चर्चा हो रही है। विक्की जैन की मां रंजना जैन ने ही अपनी बहू अंकिता लोखंडे को बताया था कि अंकिता के विक्की को लात मारने के बाद विक्की के पापा ने अंकिता की मम्मी को कॉल किया था और कई बातें कही थीं।

ankita lokhande

अंकिता पति विक्की जैन के परिवार से हैं गुस्सा
विक्की की मां से ये सब बातें सुनने के बाद से अंकिता अपने पति विक्की जैन और उनके परिवार वालों से काफी नाराज हो गई हैं। अंकिता ने वीकेंड का वार में इस बारे में पति विक्की जैन से बात की थी और कई बातों का खुलासा किया था।

विक्की के पिता ने अंकिता की मां को किया था फोन
वीकेंड के वार में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को बताया था कि उनके पिता ने एक्ट्रेस की मां को फोन किया था। ये फोन उस समय किया गया था जब टीवी पर दिखाया गया था कि अंकिता ने विक्की को लात मारी थी और चप्पल फेंककर मारी थी।

विक्की के पापा ने कहा था- आपकी औकात क्या है
आपको बता दें कि अंकिता के विक्की को लात मारने के बाद विक्की जैन के पिता ने उनकी मां को फोन किया था। अब इस बारे में अंकिता ने विक्की से बातचीत की। उन्होंने कहा- मेरी मम्मी को पापा ने फोन किया था। उन्होंने मम्मी से कहा है- आप आपके पति को ऐसे मारती थी क्या चप्पल जूते फेंक के? आपकी औकात क्या है।

दिसंबर 2021 में हुई थई अंकिता-विक्की की शादी
अंकिता लोखंडे ने अपने पति से आगे कहा- मैंने मम्मी को बहुत प्यार से कहा कि मेरी मां अकेली हैं, मेरे पापा की हाल ही में डेथ हुई है। मुझे सच में बुरा लगा और मैं माफी भी मांगती हूं। बाद में मेरी मां ने बताया कि पापा ने और कुछ भी बोला था लेकिन मैंने उनसे कहा कि अभी यहां इस बारे में बात मत करो। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+