अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हुई शादी, जयमाला का वीडियो आया सामने, देखें कैसे खुशी से नाच रहीं एक्ट्रेस
मुंबई, 14 दिसंबर: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन अब हमेशा के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए हैं। वहीं अब उनकी जयमाला कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को माला पहना रहे हैं, जिसको फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। वीडियो में जयमाला के बाद एक्ट्रेस खुशी के डांस करतीं नजर आ रही हैं।

आरती के साथ हुई जयमाला
बता दें कि मुंबई के फाइव स्टार होटल में अंकिता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लिए हैं। दूल्हे के आउटफिट में विक्की जैन काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ मैंचिंग की पगड़ी पहनी हैं। तो वहीं अंकिता ने गोल्डन लहंगा पहना था। जयमाला के दौरान एक पुजारी नवदंपति के बगल में खड़ा होकर आरती करता हुआ नजर आ रहा था।

अंकिता ने जयमाला के बाद डांस किया
जयमाला के दौरान शादी में शरीक हुए गेस्ट जमकर खुशी मना रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है। इस दौरान एक्ट्रेस भी अपने आप को नहीं रोक पाईं और उन्होंने जयमाला के बाद डांस किया।

विंटेज कार से आए दूल्हे राजा
जयमाला से पहले विक्की बड़ी धूमधाम से विंटेज कार में शादी वाली जगह पर पहुंचे थे। उनकी और अंकिता की शादी रस्में एक पूजा के साथ शुरू हुईं थी, जिसके बाद उन्होंने मेहंदी, हल्दी, कॉकटेल और संगीत सेरेमनी की। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले और उन्हें अपनी शादी में आने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं हाल ही में अंकिता ने रश्मि देसाई, मृणाल ठाकुर, माही विज, अपर्णा दीक्षित, सृष्टि रोडे और अपने कई दोस्तों के साथ बेचलर पार्टी मनाई थी।

कंगना रनौत ने भी दी बधाई
वहीं शादी से एक रात पहले अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कंगना ने दोनों को शादी की बधाई दी और फिर अंकिता के साथ डांस भी किया। आप भी देखिए अंकिता और विक्की जैन की जयमाला का वीडियो(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications