कहां चली गईं तारक मेहता की 'अंजलि भाभी'? तिलक लगाए भगवान की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस कर रही हैं ये काम
Taarak Mehta Anjali Bhabhi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता ने अचानक शो छोड़ दिया था, जिससे फैंस को तगड़ा सदमा लगा। एक्ट्रेस ने शो क्यों छोड़ा, ये अभी तक एक सीक्रेट ही बना हुआ है। अब हाल ही में एक्ट्रेस के बारे में एक खुलासा हुआ है।
अकसर फैंस अपने पसंदीदा स्टार की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। अंजलि भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनके शो छोड़ने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा था। इसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस को मेकर्स ने पेमेंट का भुगतान नहीं किया था और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे शिकायत करने की आदत नहीं है। मैंने अपना बकाया पैसा मांगने के लिए फोन भी किया मगर अफसोस कि कुछ नहीं हुआ। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ होगा और मुझे मेरी मेहनत के पैसे मिलेंगे।
बताते चलें कि तारक मेहता का शो में एक्ट्रेस ने अंजलि का किरदार निभाया था। साल 2020 में एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें काफी दिलचस्प ऑफर भी मिले थे। हालांकि शो छोड़ने के बाद फिल्हाल वे किसी प्रोजेक्ट में बिजी हैं और अच्छे ऑफर्स का इंतजार कर रही हैं।
एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और यहां से पता चलता है कि उन्हें अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जाना खूब पसंद है। नेहा मेहता काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं और अकसर वे अपने सोशल मीडिया पर तिलक लगाए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत सम्मानजनक जिंदगी जीती हूं। मुझे शिकायत करने में बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। मैं 12 साल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अंजलि बनकर काम किया है। शो छोड़ने के बाद मैंने कई बार अपने बकाये को लेकर बात की मगर कुछ भी नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications